फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   message on manoj tiwari's mobile.

मनोज तिवारी के मोबाइल पर आया पाकिस्तान से जुड़ा मैसेज

Mon, 27 Oct 2014 09:01 AM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
message on manoj tiwari's mobile.

‘आज प्रधानमंत्री जी इ देश के जेतना सांसद लोग बाड़ें, सबका के चाय पर बोलवले रहलीं ह (आज प्रधानमंत्री जी ने देश के सभी सांसदों को चाय पर बुलाया था)। अब सोचीं कि प्रधानमंत्री के चाय पियला के बाद केतना स्पीड तेज हो गईल होई (अब सोचिये कि प्रधानमंत्री की चाय पीने के बाद स्पीड कितनी तेज हो गई होगी)। प्रधानमंत्री जी कहलें कि झाडू उठाव त पूरा देशवे झाडू उठा के चल देले बा (प्रधानमंत्री जी ने कहा कि झाडू़ उठाइए तो पूरे देश ने झाडू़ उठा ली)।

विज्ञापन


कोई हमरा के मोबाइल पर मैसेज कइलस कि पाकिस्तान खबरदार... मोदी जी कुछ अउर उठावे के कह देलन त गड़बड़ हो जाई (किसी ने हमारे मोबाइल पर मैसेज किया कि पाकिस्तान खबरदार...मोदी जी कुछ और उठाने के लिए कह देंगे तो गड़बड़ हो जाएगा)।’ कार्यक्रम में आए मनोज तिवारी ने कुछ इस अंदाज में अपनी बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोएडा में आना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है। यहां लगभग छह साल से वो आ रहे हैं। यहां से जो बयार निकलती है वह छठ मां के घाट तक चलती रहती है। देश में स्वच्छता रखें। इससे सबको छठ मइया का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लोगों को देखकर अभिभूत हूं : निरहुआ

message on manoj tiwari's mobile.

नोएडा में आकर बेहद अच्छा लगा। यहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर मन बेहद खुश हो गया है। यह इनकी एकता व संगीत प्रेम को दर्शाता है।

इनका प्रेम ऐसे ही बना रहे। नोएडा जैसी महंगी जगह में इतनी तादाद में हमारे भाई लोग हैं और यहां हमको देखने आए हैं। बहुत खुशी हो रही है।

मैं यूपी के गाजीपुर से हूं। मेरी नई फिल्म पटना से पाकिस्तान आ रही है। यह आतंकवादी बम धमाके पर केंद्रित है। छठ का त्यौहार श्रद्धा पूर्वक मनाएं। - निरहुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed