फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Message of peace and unity conveyed through the World Peace Journey

Delhi NCR News: विश्व शांति यात्रा से शांति और एकता का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। शांति, सद्भाव और मानवीय एकता का संदेश लेकर अखिल भारतीय आध्यात्मिक समिति की ओर से विश्व शांति यात्रा 2026 का आयोजन किया गया। देशभर के 35 से अधिक स्थानों पर निकाली गई इस यात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। दिल्ली में कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने पदयात्रा कर शांति और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मैं शांति हूं का संदेश प्रमुखता से रखा गया। यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा प्रेम अवतार मैत्रेय दादाश्रीजी की प्रेरणा से विश्व शांति प्रार्थना का शुभारंभ रहा। समिति के महासचिव मित्र प्रवेश ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता की रही है और विश्व शांति यात्रा इसी भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। आयोजकों के अनुसार भारत के बाहर 23 से अधिक देशों और 100 शहरों में भी लोगों ने यात्रा के माध्यम से मैं शांति हूं का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed