फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Message in filthy language is being send to lipkia by somnath bharti

'गंदी भाषा में लिपिका को मैसेज भेज रहे हैं सोमनाथ'

Sun, 14 Jun 2015 11:47 AM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
Message in filthy language is being send to lipkia by somnath bharti

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन


बरखा ने राजनाथ को बताया कि सोमनाथ अपनी पत्नी को गंदी भाषा में मैसेज भेज रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। लिपिका ने कहा है कि वह बेहद मानसिक तनाव में हैं और ऐसे में कुछ भी गलत कदम उठा सकती हैं। गृहमंत्री ने बरखा को आश्वासन दिया है कि वे मामले में पुलिस कमिश्नर से उचित कार्रवाई करने को कहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने की वजह से दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस इसे कोर्ट की अवमानना मानकर सोमनाथ भारती के खिलाफ हाईकोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ ने ट्वीट में बस्सी को बताया आरोपी

Message in filthy language is being send to lipkia by somnath bharti

ट्वीट में सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को आरोपी कहा था। हालांकि बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कुमार विश्वास से ट्विटर पर बातचीत के दौरान शुक्रवार को दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को आरोपी कहा था।

भारती का यह ट्वीट उनकी पत्नी की ओर से दी गई प्रताड़ना की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर था। उनके मुताबिक पुलिस आयुक्त विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने खुद एक आरोपी हैं तो ऐसे में वह किसी भी मामले की जांच करने का निर्देश कैसे दे सकते हैं।

गौरतलब है कि एक इंजीनियर के काम में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस जब विधायक जरनैल सिंह की तलाश कर रही थी उसी दौरान पुलिस आयुक्त ने बयान दिया था, जिसमें जरनैल सिंह को फरार बताया था।

सोमवार को अदालत में जा सकती है पुलिस

Message in filthy language is being send to lipkia by somnath bharti

इस बात को लेकर सोमनाथ भारती की अध्यक्षता में बनी विशेषाधिकार समिति ने पुलिस आयुक्त को पेश होने के लिए कहा था लेकिन पुलिस आयुक्त इसके खिलाफ हाईकोर्ट में चले गए थे। हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगा दी।

दिल्ली पुलिस का मानना है कि अभी वह मामला अदालत में लंबित है और ऐसे में पुलिस आयुक्त को अपराधी बताना कोर्ट की अवमानना है। पुलिस सोमवार को सोमनाथ के इस बयान के खिलाफ अदालत जाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed