फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meri Mati Mera Desh Amrit Kalash Yatra organized on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel

Amrit Kalash Yatra: पटेल जयंती पर अमृत कलश यात्रा आज, कई रास्तों से बचने की सलाह; यहां पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

Tue, 31 Oct 2023 02:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 Oct 2023 02:08 AM IST
सार

विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोग देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएंगे। कलशों में लाए गए मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Meri Mati Mera Desh Amrit Kalash Yatra organized on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel
Amrit Kalash Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विजय चौक पर मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों से वाहनों को परिवर्तित मार्ग पर भेजा जा सकता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में देश भर से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लोग देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर आएंगे। कलशों में लाए गए मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। अमृत वाटिका एक भारत-श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगी। आयोजन में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली जिले में यातायात और पैदल यात्रियों की भारी आवाजाही होगी। सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पुलिस आवश्यकतानुसार नई दिल्ली जिले और इसके आसपास के सड़क पर यातायात की आवाजाही को परिवर्तित मार्ग पर भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर भीड़भाड़ होने की उम्मीद
शांति पथ गोल चक्कर, गोल चक्कर पटेल चौक, भिंडर प्वाइंट जंक्शन,गोल चक्कर जीपीओ, अरबिंदो चौक, गोल चक्कर आरएमएल, क्यू प्वाइंट, गोल चक्कर जीआरजी, गोल चक्कर मोती लाल नेहरू मार्ग, मंडी हाउस गोल चक्कर, गोल चक्कर फिरोजशाह और अशोका रोड, गोल चक्कर राजा जी मार्ग, गोल चक्कर केजी मार्ग, गोल चक्कर जनपथ, मौलाना आजाद रोड, महादेव रोड, गोल चक्कर राजेंद्र प्रसाद रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, मोतीबाग फ्लाई ओवर के नीचे, धौला कुआं फ्लाई ओवर, नीला गुंबद, एम्स चौक, सराय काले खां, आश्रम चौक, गोल चक्कर दयाल चौक, गोल चक्कर शंकर चौक, गोल चक्कर कौटिल्य मार्ग, मिंटो रोड, कश्मीरी गेट बस अड्डा, गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे, बाहरी रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज जंक्शन और चंदगीराम अखाड़ा।

वाणिज्यिक वाहनों के लिए दिशा निर्देश

  • मंगलवार सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक किसी भी भारी वाहन को नई दिल्ली जिले में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • किसी भी भारी वाहन को रिंग रोड पर सराय काले खां और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच 8 बजे से रात 9 बजे तक चलने की अनुमति नहीं होगी।

इन वाहनों पर कोई रोक नहीं

  • दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वैध नो एंट्री परमिशन वाले मालवाहक वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति होगी।

इन मेट्रो स्टेशनों पर हो सकती है भीड़भाड़

  • सुल्तानपुर, घिटोरनी, गुरु द्रोणाचार्य, इफको चौक, अर्जन गढ़, उद्योग भवन, जवाहर लाल नेहरू, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, बाराखंभा रोड, कुतुब मीनार, केंद्रीय सचिवालय।

आम लोगों को सलाह

  • इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग बसों से यात्रा करेंगे जो तालकटोरा स्टेडियम, गुरुनानक चौक, राजघाट चौक और दिल्ली गेट पर रुकेंगी। आगे इन बसों को तालकटोरा स्टेडियम, रामलीला ग्राउंड, आईजीआई स्टेडियम और उसके आसपास पार्क कराया जाएगा। लोगों को आपात स्थिति को छोड़कर इन सड़कों से बचने की सलाह दी है।
  • यातायात पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए अपने वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन वाहनों का उपयोग करें।
  • लोगों को सड़क किनारे पार्किंग से बचने की सलाह दी गई है।
  • वायु भवन, सेना भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, संसद भवन, साउथ ब्लॉक, नॉर्थ ब्लॉक, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट आदि जाने वाले यात्रियों को पर्याप्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
  • अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करने की सलाह दी गई है।
  •  यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
  • ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों का सहयोग एवं समर्थन करने की सलाह दी गई है।
  • अज्ञात वस्तु या व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed