{"_id":"a12c7c20b71d9bb15c82d78b4a61c6d3","slug":"mercury-rises-upto-45-degree-no-relief-for-next-4-days-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग, पारा चढ़ा 45 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग, पारा चढ़ा 45 के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 May 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में आसमान से आग बरस रही है। इतना ही लू के थपेड़े भी लोगों को परेशानी बढ़ा रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी का इतना ही कहर है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तो हालात बद से बदतर हो चले हैं। इन दोनों राज्यों में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 432 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इधर, यूपी के इलाहाबाद में स्थित बमरौली 47.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश व हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ व पश्चिम यूपी में लू की चेतावनी जारी की है। जैसलमेर में रविवार को पारा 45.6 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
एनसीआर में रविवार को गुड़गांव का पारा सबसे ऊपर 44.8 डिग्री दर्ज किया गया, आगे भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिन के दौरान दिन के तापमान में अभी 1-2 डिग्री और वृद्धि की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बेशक पश्चिम यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व राजस्थान में धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है, लेकिन पारे में राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी हिमालय अर्थात जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 29 मई को मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार के मुकाबले एनसीआर के तापमान में मामूली कमी आई है। लेकिन लू की स्थिति बरकरार है। 44.8 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्म गुड़गांव रहा है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को पालम और दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र पर पारा 46 डिग्री केपार पहुंच गया था। मानक केंद्र सफदरजंग पर दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 44.5 डिग्री दर्ज किया गया।
शनिवार को इसी केंद्र पर सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। हवा में नमी भी मात्र 20 फीसदी से 52 फीसदी के बीच दर्ज की गई।