फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercury in Delhi is 46.8 degrees...record temperature after 80 years

दिल्ली में गर्मी का कहर : राजधानी में पारा 46.8 डिग्री...80 साल बाद रिकॉर्ड तापमान; एनसीआर में भी बुरा हाल

Thu, 30 May 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 05:42 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में 80 साल के बाद रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले, इस दिन 1944 में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में नजफगढ़ का पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। 
 

विज्ञापन
Mercury in Delhi is 46.8 degrees...record temperature after 80 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी में 80 साल के बाद रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले, इस दिन 1944 में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में नजफगढ़ का पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद तेज हवा व बारिश होने से मौसम ने करवट ली।  बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में बुधवार शाम आंधी के दौरान पेड़ गिरने से अलग-अलग स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त पुष्पेंद्र सिंह (23) और विजय (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे के समय दोनों युवक पुश्ता रोड से गुजर रहे थे। इस बीच तेज आंधी के दौरान बड़ा पेड़ स्कूटी पर गिर गया। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, शुक्रवार से दो दिन के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया, अरब सागर से आ रही हवाओं से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को यूपी, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व मध्य प्रदेश के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर पर गर्मी का साया...
मुंगेशपुर ने डराया : बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग के मुंगेशपुर स्टेशन का सेंसर जवाब दे गया। इसकी रीडिंग 52.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गई। देर शाम मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया, सेंसर में खराबी के कारण मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ था। 

केरल और पूर्वोत्तर में आज मानसून संभव
दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को ही पहुंचने की उम्मीद है। पहले, मौसम विभाग का 31 मई का पूर्वानुमान था। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल पहुंचता है। मौसम विभाग ने बताया, अगले 24 घंटों में मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। रेमल चक्रवात मानसूनी प्रवाह को बंगाल की खाड़ी में खींच लाया, जो जल्द पहुंचने का कारण हो सकता है। 

यूपी में 51 लोगों की मौत
भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश में 51 लोगों की जान भी चली गई। प्रदेश में बुधवार को प्रयागराज सबसे गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले छह जून 1979 को तापमान 48.8 डिग्री पर पहुंचा था। कानपुर देहात व आगरा में भी पारा 48 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के महोबा में आठ, हमीरपुर में सात, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन, जालौन व बहराइच में दो-दो, वाराणसी में छह, मिर्जापुर में तीन, ग्रेटर नोएडा, बलिया, आजमगढ़, जौनपुर व सोनभद्र में एक-एक की मौत हुई है। प्रयागराज में चार लोगों की जान चली गई।


बिहार में 98 बच्चे हुए बेहोश, स्कूल बंद 
बिहार में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। औरंगाबाद में तापमान 47.7 डिग्री दर्ज किया गया। शेखपुरा समेत राज्य के नौ जिलों में 98 स्कूली बच्चे गर्मी के चलते बेहोश हो गए। राज्य सरकार ने सभी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed