फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercury crosses 41 people frustrated with humidity hopes relief next week

पारा 41 पार, उमस से बेहाल हुए लोग, अगले सप्ताह राहत के आसार

Thu, 27 Jun 2019 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 41 people frustrated with humidity hopes relief next week
उमस व गर्मी से इस प्रकार परेशान दिखे लोग

दिल्ली-एनसीआर में मौसम नित नए रंग बदल रहा है। कभी तेज हवाओं से मौसम सुहाना होता है, तो कभी उमस और गर्मी लोगों को सता रही है। बीते सप्ताह मौसम सुहाना रहने के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने अपना रूप दिखाया है। 

विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पालम केंद्र पर तो 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। उम्मीद है कि अगले सप्ताह की शुरुआत के बाद ही मिल जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 41.4 डिग्री व न्यूनतम सामान्य से 1 डिग्री अधिक 29.6 दर्ज हुआ। उमस के कारण आर्द्रता का स्तर 72 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सबसे अधिक तापमान पालम केन्द्र में 42.8, आयानगर में 42, जाफरपुर में 41.8 व रिज इलाके में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। जून में बारिश की कमी के कारण न केवल गर्मी बढ़ रही है बल्कि, उमस भी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में अभी तक 77 फीसदी कम बारिश हुई है।


इस सप्ताह भले ही तेज सतही हवाएं चलेंगी, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 27 से 30 जून तक तापमान के 41 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 2 जुलाई को हल्की बारिश व गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed