{"_id":"5db37c1b8ebc3e013371e2d3","slug":"mercedes-robbed-by-70-year-old-man-to-take-insurance-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा क्लेम लेने को 70 साल के बुजुर्ग ने रच डाली मर्सिडीज लूट की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा क्लेम लेने को 70 साल के बुजुर्ग ने रच डाली मर्सिडीज लूट की घटना
Sat, 26 Oct 2019 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Oct 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा क्लेम लेने के लिए दिल्ली के बुजुर्ग ने मर्सिडीज लूट की फर्जी घटना रच डाली। पुलिस पूछताछ में विरोधाभासी बातें सामने आने पर घटना की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बीमा क्लेम लेने को कार मालिक ने ही मर्सिडीज लूट की फर्जी कहानी रची थी। 13 घंटे में ही घटना का अनावरण कर कार मालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मर्सिडाज बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
एसपी देहात ने बताया कि एफ-172ए लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी हनुमान शरण बांके (70) विमल पालिस्टर कंपनी में मैनेजर पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने निवाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह गत 23 अक्तूबर को अपने ड्राइवर विशाल निवासी ए-24 आनंद विहार उत्तम नगर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साथ मर्सिडीज से देहरादून जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे निवाड़ी थानाक्षेत्र में एसआरएम यूनिवर्सिटी के पास एसयूवी सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उनसे मर्सिडीज लूट ली। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस में हड़कंप मच गया। निवाड़ी पुलिस ने आननफानन में मुकदमा दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी।
मोबाइल के जरिये मर्सिडीज तक पहुंची पुलिस
एसपी देहात ने बताया कि हनुमान शरण बांके ने फुलप्रूफ योजना के तहत घटना की पटकथा रची और उसी के मुताबिक अपने बयान दर्ज कराए। लेकिन पूछताछ के दौरान ड्राइवर विशाल गलती से बता बैठा कि उसका मोबाइल मर्सिडीज में ही रह गया। इसकेबाद पुलिस मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते-करते मर्सिडीज तक जा पहुंची और उसे आनंद विहार स्थित एक गैराज से बरामद कर लिया।
15 लाख बीमा क्लेम लेने को रची साजिश
पुलिस के मुताबिक कार मालिक हनुमान शरण बांके ने कार का 15 लाख रुपये का इंश्योरेंस करा रखा था। वह बीमा क्लेम लेना और मर्सिडीज बेचकर सीधा लाभ कमाने चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कार लूट की कहानी तैयार की और अपने साथ दो ड्राइवर एक गैराज मालिक को शामिल कर लिया।
इनसेट ....
ऐसे दिया साजिश को अंजाम
एसपी देहात ने बताया कि हनुमान शरण बांके ने अपनी साजिश में आनंद विहार स्थित गैराज मालिक शैंकी गोयल निवासी इला अपार्टमेंट वसुंधरा एंक्लेव थाना अशोकनगर, दिल्ली के अलावा अपने ड्राइवर विशाल व एक अन्य ड्राइवर अरुण गुप्ता निवासी कोंडली न्यू अशोक नगर, पूर्वी दिल्ली को शामिल किया। हनुमान शरण बांके ने अपनी मर्सिडीज शैंकी के गैराज पर खड़ी कर दी और गैराज में मरम्मत के लिए आई दूसरी मर्सिडीज से अपने चालक के साथ गंगनहर के आगे तक आए और यहां से उसे वापस भेज दिया। इसके बाद पुलिस को मर्सिडीज लूट की सूचना दे दी।