फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mental and physical health check up of new born in deic center noida

जन्म के तुरंत बाद होगी बच्चे की मानसिक और शारीरिक जांच, सेक्टर-30 में खोला गया डीईआईसी सेंटर

Wed, 09 Oct 2019 06:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 09 Oct 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
mental and physical health check up of new born in deic center noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में नवजात के जन्म पर सबसे पहले उसकी शारीरिक और मानसिक जांच की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका इलाज कराया जाएगा। इसके बाद ही नवजात को डिस्चार्ज किया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में डीईआईसी सेंटर खोला गया है। इस सेंटर में निजी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों की भी जांच निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में प्रतिदिन 20 से अधिक नवजात शिशु जन्म लेते हैं। मां और बच्चे को 24 घंटे में ही अस्पताल से घर भेज दिया जाता है। बच्चों की ठीक से जांच नहीं की जाती। इस वजह से अक्सर माता पिता, बच्चे में कई तरह की बीमारियों की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। इस प्रकार की दिक्कतों का समाधान करने के लिए जिला अस्पताल में डीईआईसी सेंटर खोला गया है। 
विज्ञापन


बच्चे के जन्म लेते ही उसकी इस सेंटर में मानसिक और शारीरिक जांच की जाएगी। बच्चे में किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसे तुरंत उपचार दिया जा सकेगा। माना जाता है कि अक्सर बच्चे में वजन कम होने से लेकर नाक, कान, गले, आंख, कुपोषण के अलावा मेंटल ग्रोथ संबंधी समस्याएं होती हैं। इनका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। इलाज में देरी होने पर यह जन्मजात बीमारी बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की मानें तो समय पर इलाज मिलने से इस तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। जिला अस्पताल में खोले गए डीईआईसी सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बैठेगी जो बच्चे की पूरी पड़ताल करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि इस सेंटर में बाहरी अस्पताल, नर्सिंग होम आदि में जन्म लेने वाले बच्चों की भी निशुल्क जांच की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed