फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   men making video of women on old station at faridabad beaten by mob

स्टेशन पर महिलाओं की वीडियो बना रहे युवकों की पिटाई

Sun, 24 Jan 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
men making video of women on old station at faridabad beaten by mob

ओल्ड रेलवे स्टेशन पर मोबाइल से महिलाओं की वीडियो बना रहे दो युवकों को यात्रियों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


बाद में आरपीएफ को बुलाकर उन्हें उनके हवाले कर दिया। आरपीएफ युवकों से पूछताछ कर रही है। घटना रविवार सुबह की है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बड़ी संख्या में यात्री ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर ट्रेनों के आने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान दो युवक वहां खड़ी महिलाओं की मोबाइल फोन से वीडिय़ो बनाने लगे। काफी देर तक यात्री उनकी इन हरकतों को देखते रहे। कुछ यात्रियों ने दोनों को समझाया भी लेकिन वह नहीं माने।


बाद में यात्रियों ने दोनों की पकड़कर जमकर पिटाई की। शोर सुनकर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।

साथ ही वीडियो बना रहे दोनों युवकों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गए। आरपीएफ ने दोनों के मोबाइल फोन कब्जे लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

-----भोला पाण्डेय----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed