{"_id":"58b6bc434f1c1bbd568337d4","slug":"memorandom-against-attack-on-rss-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस पर हो रहे हमले के खिलाफ दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस पर हो रहे हमले के खिलाफ दिया ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) से जुड़े लोगों की हत्या और हमले के विरोध में बुधवार को आरएसएस समर्थकों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। गुस्साए लोगों ने कम्युनिस्ट सरकार मुर्दाबाद, भारत माता जिंदाबाद के नारों के बीच जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
जिसमें केरल में हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की गई। आरएसएस समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि वहां की सरकार ने हालात नहीं सुधारे, तो पूरे देश से लोग केरल में जाकर सरकार के विरोध में हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ मंच की ओर से दिए गए धरने में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आरएसएस के विभाग प्रचारक शिव कुमार ने कहा कि भाईचारा बिगाड़ने के लिए राष्ट्रवादी लोगों पर हमलेहो रहे हैं। उन्होंने कहा कियदि हालातों में सुधार नहीं हुआ, तो देश के लोग राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकतंत्र बचाओ मंच के संयोजक लोकेंद्र राघव व आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, संघ चालक जगदीश प्रसाद व प्रताप सिंह, किसान नेता ओम सिंह, अधिवक्ता परिषद के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।