फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Members of Valmiki Samaj and Dalit Panchayat attacked AAP's election campaign van

Delhi: वाल्मिकी समाज व दलित पंचायत के सदस्यों ने AAP की चुनाव प्रचार वैन पर किया हमला, आप ने BJP पर लगाए आरोप

Sun, 02 Feb 2025 06:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 02 Feb 2025 06:01 PM IST
सार

दिल्ली में महाराष्ट्र वाल्मिकी समाज और दलित पंचायत के सदस्यों द्वारा आप की चुनाव प्रचार वैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। इसके बाद दिल्ली में सियासत और तेज हो गई। मामले को लेकर आप नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है।  

विज्ञापन
Members of Valmiki Samaj and Dalit Panchayat attacked AAP's election campaign van
आप की प्रचार वैन पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाल्मिकी समाज और दलित पंचायत के सदस्यों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां से गुजर रही आप की चुनाव प्रचार वैन पर भी हमला किया। मामले को लेकर आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी गुंडागर्दी दिल्ली में नहीं चलेगी। भाजपा को उसके कुकर्मों के लिए बुलाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


आप राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, 'भाजपा ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। भाजपा ने इससे पहले 18 जनवरी को अरविंद केजरीवाल पर पथराव करवाया था। भाजपा के गुंडों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे आज खुलेआम आम आदमी पार्टी की प्रचार वैन पर हमला कर रहे हैं। वहां एक एलईडी लगी थी, जिसे उन्होंने तोड़ दिया। दिल्ली में चुनाव आयोग की आंखें बंद हैं। दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी दिल्ली में नहीं चलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र वाल्मिकी समाज और दलित पंचायत के सदस्यों द्वारा आप की चुनाव प्रचार वैन पर हमला करने पर डीसीपी नई दिल्ली ने ट्वीट किया, "पुलिस स्टेशन में कोई पीसीआर कॉल या शिकायत नहीं मिली। अनुरोध है कि पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की जा सकती है और हम सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed