फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Member of inter-state arms syndicate arrested in Delhi, 11 pistols seized

Delhi: एमपी से लाकर दिल्ली-NCR में सप्लाई कर रहा था हथियार, 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल के साथ सप्लायर दबोचा

Sat, 13 Dec 2025 05:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक अवैध हथियारों के सिंडिकेट के 22 साल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की हैं।

विज्ञापन
Member of inter-state arms syndicate arrested in Delhi, 11 pistols seized
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर से पकड़े 11 पिस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियारों के सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए उसके सदस्य मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी मनपाल (22) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 अच्छी क्वालिटी की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की गईं। अवैध हथियारों की ये खेप मध्यप्रदेश से दिल्ली-एनसीआर में गैंगस्टर को सप्लाई करने के लिए लाई थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि सेल में तैनात इंस्पेक्टर रंजीत सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार की टीम मध्य प्रदेश के हथियार बनाने वालों और डीलरों से दिल्ली और एनसीआर में लाए जा रहे अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


इस टीम ने 9 दिसंबर को एक जानकारी मिली कि इस हथियार सिंडिकेट के एक सदस्य मनपालने सेंधवा एमपी से पिस्तौल की एक खेप खरीदी है। वह इसे लेकर सराय काले खां, नई दिल्ली के इलाके में आएगा। इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम ने यहां घेराबंदी कर मनपाल को गिरफ्तार कर लिया। मनपाल से ग्यारह सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल के साथ ग्यारह अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मनपाल ने यह भी बताया कि वह एमपी से सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल खरीदता था और उन्हें दिल्ली और एनसीआर में बेचता था। वह महंगे दामों में दिल्ली-एनसीआर में बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed