Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Member of India Against Hate and former Congress councilor arrested in connection of delhi violence

दिल्ली दंगाः इंडिया अगेंस्ट हेट का सदस्य और कांग्रेस की पूर्व पार्षद गिरफ्तार

Sat, 04 Apr 2020 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Member of India Against Hate and former Congress councilor arrested in connection of delhi violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद इशरत जहां व इंडिया अगेनस्ट हेट के सदस्य खालिद सैफी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में दंगे भड़काने की साजिश रचने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर ले रखा है जो शनिवार को खत्म हो रहा है। दिल्ली में दंगा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में पीएफआई के तीन सदस्यों समेत छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के मुताबिक इशरत जहां पर आरोप है कि उसने खुरेजी में सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन की कमाल संभाल रखी थी और 13 जनवरी से 26 फरवरी तक भड़काऊ भाषण दिए थे। उसने भीड़ को उकसाते हुए कहा था कि चाहे हम मर जाएं, लेकिन हम यहां से नहीं हटेंगे और आजादी लेकर रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व निगम पार्षद पर ये भी आरोप है कि उसने दिल्ली में दंगा फैलाने की साजिश रची थी। इशरत जहां उर्फ पिंकी वर्ष 2013-14 में घोंडली, जगतपुरी से कांग्रेस की निगम पार्षद रही है। इससे पहले वह दंगा करने के आरोप में 29 फरवरी को गिरफ्तार हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगतपुरी में 26 फरवरी को न केवल पुलिस पर पथराव हुआ बल्कि गोलियां भी चलाई गई थीं। इस संबंध में थाने के एक सब इंस्पेक्टर के बयान पर केस दर्ज किया गया था। इसमें इशरत के अलावा अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत मिल गई थी। अब स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ इंडिया अगेनस्ट हेट के सदस्य खालिद सैफी पर भी दंगा भड़काने की साजिश रचने व भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। 

खालिद सैफी ने भी खुरेजी में प्रदर्शन की कमान संभाल रखी थी। दिल्ली में दंगा करवाने की साजिश रचने के आरोप में पीएफआई के दिल्ली प्रदेश प्रभारी परवेज व दिल्ली प्रदेश सचिव इलियास, सचिव दानिश अली के अलावा जामिया मिल्लिया से पीएचडी कर रहे छात्र मीरान हैदर की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में दंगा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में यह सभी गिरफ्तारियां की हैं। 

Trending Videos

जामिया का छात्र मीरान हैदर तीन दिन के रिमांड पर

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र मीरान हैदर (35) को साकेत कोर्ट ने तीन दिन के लिए पुलिस के रिमांड पर भेजा है। मीरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की युवा इकाई का दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष है। 

एक वकील के अनुसार, महानगर दंडाधिकारी प्रभजीत कौर के समक्ष पुलिस ने कहा कि सीएए के मामले पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे बड़ी साजिश थी। इसका पता लगाने की जरूरत है। इसलिए मीरान से पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने मीरान को तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। मीरान हैदर जामिया में पीएचडी का छात्र है। जेएनयू में राजद की छात्र इकाई ने हैदर की रिहाई की मांग की थी। 

उसने कहा था कि पुलिस को जनता का मित्र बनना चाहिए, न कि लोगों को भयभीत करने वाला। जामिया समन्वय समिति (जेसीसी) ने हैदर की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उसे तत्काल रिहा करने की मांग की।  उल्लेखनीय है कि सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी से हिंसा हुई थी। इसमें 53 लोगों की मौत हुई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed