{"_id":"5ff3b627b1c65b06bd26fe24","slug":"mehrauli-incident-woman-attempted-suicide-three-times-after-husband-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौली की घटना: पति की हत्या के बाद तीन बार किया था खुदकुशी का प्रयास, सोते हुए पति पर किए थे चाकू से ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौली की घटना: पति की हत्या के बाद तीन बार किया था खुदकुशी का प्रयास, सोते हुए पति पर किए थे चाकू से ताबड़तोड़ वार
Tue, 05 Jan 2021 06:13 AM IST
Vikas Kumar
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Jan 2021 06:13 AM IST
विज्ञापन
चिराग शर्मा
- फोटो : amar ujala
महरौली के छतरपुर एन्क्लेव में रविवार को खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला ने शनिवार रात ही पति की हत्या कर दी थी। उसने सोते हुए पति पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। वारदात के बाद उसने तीन बार खुदकुशी कर प्रयास किया। पहले पंखे से फंदा लगाया, लेकिन ठीक से बंधा नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गई। इसके बाद जहरीला पदार्थ पिया। इससे भी कुछ नहीं हुआ तो रविवार सुबह चाकू से अपने एक हाथ की नस काट ली। फेसबुक पोस्ट करने से वारदात का तत्काल पता लग गया और महिला को समय से इलाज मिल गया। फिलहाल महिला एम्स में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मूलत: गली नंबर 3, मकान संख्या 873 ए, प्रेमनगर, जगाधरी (यमुनानगर), हरियाणा निवासी चिराग शर्मा और रेनुका के बीच शनिवार रात को काफी झगड़ा हुआ था। मकान मालिक सुकेत चौहान ने भी बताया के उनके बीच बहस का तेज शोर हो रहा था। जांच में ये बात सामने आई है कि जब चिराग शर्मा सो गया तो रेनुका ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया था। कमरे में चारों तरफ दीवार पर खून की छीटें लगे हुए थे।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद उसने फेसबुक पर करीब चार पेज का नोट लिख दिया कि उसने पति की हत्या कर दी है और अब खुद मरने जा रही है। उज्जैन, मध्यप्रदेश में रहने वाले रेनुका के पड़ोसी ने उसकी फेसबुक पोस्ट देखी तो उसने रविवार शाम साढ़े चार बजे मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि रेनुका पलंग पर लहूलुहान पड़ी थी और चिराग फर्श पर मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को एम्स पहुंचाया। पुलिस ने चिराग शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
50 लाख रुपये नहीं लाने पर छोड़ने की बात कहता था चिराग
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेनुका ने फेसबुक पर लिखा है कि चिराग उससे अपने मायके से 50 लाख रुपये दहेज के रूप में लाने की बात कहता था। पैसे नहीं लाने पर वह शादी तोड़ने की धमकी देता था। उसने यह भी आरोप लगाया है कि चिराग के ऑफिस में काम करने वाली विधवा महिला से अवैध संबंध थे। इसके एवज में उसने कुछ साक्ष्य भी फेसबुक पर पोस्ट किए हैं।
बच्चे नहीं होने पर झगड़ा होता रहता था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की करीब दस वर्ष पहले शादी हुई थी। ये वर्ष 2013 से छतरपुर एंक्लेव में रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर इनमें झगड़ा होता रहता था। महिला ने लिखा है कि चिराग के लिए उसने जिंदगी के दस वर्ष खराब कर दिए और उसने मेरे साथ धोख किया है। वह चिराग से बहुत प्यार करती थी।