फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mehrauli Demolition Delhi government will provide tents and food to homeless

Mehrauli Demolition: बेघरों को टेंट और खाना उपलब्ध कराएगी दिल्ली सरकार, अंतिम स्वीकृति को LG के पास भेजी फाइल

Thu, 16 Feb 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Feb 2023 11:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना चाहती है। यह पहल उन पीड़ितों के लिए स्वागत योग्य कदम है, जो तोड़फोड़ अभियान में आशियाना गंवाने के बाद गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mehrauli Demolition Delhi government will provide tents and food to homeless
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महरौली में डीडीए की तोड़फोड़ से बेघर हुए परिवारों की मदद के लिए दिल्ली सरकार आगे आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाओं के साथ टेंट, खाना, कंबल मुहैया कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। दिल्ली सरकार ने यह फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दी है। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और मदद पहुंचाने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाना चाहती है। यह पहल उन पीड़ितों के लिए स्वागत योग्य कदम है, जो तोड़फोड़ अभियान में आशियाना गंवाने के बाद गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई सामाजिक कल्याण और न्याय पर बल देने के साथ ही सक्रिय शासन का उदाहरण प्रस्तुत करती है। इससे पहले राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि महरौली पुरातत्व पार्क के सीमांकन मामले की जानकारी दो निवासियों ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी मिलने के तत्काल बाद 10 फरवरी को उन्होंने दक्षिण दिल्ली के डीएम के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें बताया गया कि डीडीए के अनुरोध पर दिसंबर 2021 में सीमांकन किया गया, लेकिन प्रभावित लोगों को सीमांकन के बारे में सूचित नहीं किया गया था। इस कारण उन्होंने 11 फरवरी को दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी को महरौली पुरातत्व पार्क का नए सिरे से सीमांकन करने के आदेश दिए। 

विज्ञापन

साथ ही, डीएम को सरकार के आदेश से डीडीए अधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया था कि इसका फिर से सीमांकन किया जाएगा, लेकिन इन निर्देशों का डीएम ने पालन नहीं किया। इसके बाद 14 फरवरी को फिर उन्होंने डीएम को पत्र के जरिए निर्देशित किया कि सरकार के आदेश से डीडीए अधिकारियों को अवगत कराया जाए, तब डीडीए ने तोड़फोड़ की कार्रवाई बंद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed