फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mehar tarar may be questioned in sunanda pushkar case

सुनंदा मौत मामले में मेहर से होगी पूछताछ!

Fri, 13 Mar 2015 08:24 AM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
mehar tarar may be questioned in sunanda pushkar case

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से जल्द ही पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि मेहर तरार को लेकर शशि थरूर व सुनंदा पुष्कर के बीच पिछले वर्ष झगड़ा हुआ था। दूसरी तरफ मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी (विशेष जांच दल) ने बुधवार को सरोजनी नगर थाने में बैठकर मामले की तफ्तीश की समीक्षा की। ये भी माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही शशि थरूर से अगले दौर की पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों के पूछने पर कहा कि जरूरत पड़ने पर तरार से पूछताछ की जा सकती है। मेहर तरार इस मामले में अधिक जानकारी दे सकती हैं। पुलिस आयुक्त से जब ये पूछा गया कि एसआईटी तरार से पूछताछ करेगी तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हम उनसे बात करेंगे, क्योंकि वह शख्यित हैं जो इस मामले में अधिक रोशनी डाल सकती है। पुलिस के प्रयास उनसे बात करने के होंगे। बताया जा रहा है कि तरार को जांच में शामिल होने के लिए अधिकारिक माध्यमों से औपचारिक अनुरोध भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

जवाब देने को तैयार है मेहर तरार

mehar tarar may be questioned in sunanda pushkar case

गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले तरार ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर किसी भी प्रश्न का जवाब देने को तैयार है। अगर पुलिस मुझसे पूछताछ करना चहाती है या कोई सवाल पूछना चहाते है तो वह जवाब देने को तैयार है। पुलिस आयुक्त ने ये भी कहा है कि जांच अधिकरारयों ने अमेरिका की एजेंसी एफबीआई से सुनंदा के विसरा की जांच जल्द से पूरा कर जल्द रिपोर्ट देने का कहा है।

सुनंदा केविसरा के नमूने को एफबीआई को देने के लिए दक्षिण जिला डीसीपी और एसआईटी प्रमुख प्रेमनाथ अमेरिका गए थे। विसरा रिपोर्ट से सुनंदा केशरीर में जहर का प्रकार व मात्रा का पता लगना है। एम्स के मेडिकल बोर्ड ने कहा है कि सुनंदा की मौत जहर से हुई है। भीमसेन बस्सी ने ये भी कहा कि शशि थरूर को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस मौके से मिले कुछ उपकरणों व चीजों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed