{"_id":"667954e53bc1e400de0c8b61","slug":"meeting-was-held-regarding-preparations-for-dharm-sansad-in-shivshakti-temple-ghaziabad-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: धर्म संसद की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा पहुंचाएंगी धर्म गुरुओं तक निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्म संसद की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा पहुंचाएंगी धर्म गुरुओं तक निमंत्रण
Mon, 24 Jun 2024 05:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:29 PM IST
सार
गाजियाबाद के शिवशक्ति मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को होने वाली धर्म संसद की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में यह तय किया गया कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती विश्व धर्म संसद का निमंत्रण सभी सनातनी धर्म गुरुओं तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डासना स्थिति शिवशक्ति मंदिर परिसर में 17 दिसंबर को होने वाली धर्म संसद की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यह विश्व धर्म संसद ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संसद में यजीदी और यहूदी समुदाय के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। धर्म संसद में विदेशों से भी संत महात्माओं को आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में यह तय किया गया कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती विश्व धर्म संसद का निमंत्रण सभी सनातनी धर्म गुरुओं तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
कर्मयोगी आचार्य अशीष गोडसे सिख, जैन और बौद्ध धर्म गुरुओं को निमंत्रण देंगे। बैठक में महेश आहूजा, पंडित अधीर कौशिक, डॉ. उदिता त्यागी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन