{"_id":"6a6a0aa11ad5357e840a0e6c","slug":"meeting-between-cockroach-janata-party-and-bku-possibility-of-a-joint-movement-increases-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148148-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कॉकरोच जनता पार्टी और बीकेयू की मुलाकात, संयुक्त आंदोलन की बढ़ी संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कॉकरोच जनता पार्टी और बीकेयू की मुलाकात, संयुक्त आंदोलन की बढ़ी संभावना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने अभियान को नए चरण में ले जाने की तैयारी की है। इसी कड़ी में सीजेपी के प्रवक्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस मुलाकात को छात्रों और किसानों के मुद्दों को एक साथ जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सीजेपी के अनुसार उनका लक्ष्य छात्रों, युवाओं और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारतीय किसान यूनियन और सीजेपी किसी बड़े संयुक्त प्रदर्शन की घोषणा कर सकते हैं। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने छात्रों का उत्पीड़न न रुकने पर बड़े प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों का उत्पीड़न नहीं रुका और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो कॉकरोच फिर से सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। यह मांग ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों की सुनवाई की थी। अदालत ने निर्देश दिए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। साथ ही, जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उन्हें रिहा करने का निर्देश भी दिया गया। हालांकि, पहले से दर्ज एफआईआर की जांच जारी रखने की अनुमति अदालत ने दी है। सीजेपी के अनुसार, वह छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी और अब किसानों के साथ मिलकर युवाओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में सीजेपी और भारतीय किसान यूनियन की ओर से संयुक्त आंदोलन की घोषणा होने की संभावना बढ़ गई है।