फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meerut defeated Palwal by six wickets in the first match.

Delhi NCR News: पहले मुकाबले में मेरठ ने पलवल को छह विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय बालिका क्रिकेट लीग का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर में मंगलवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बालिका क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में मेरठ की टीम ने मेजबान शहर की टीम को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 169 रन का लक्ष्य रखा। शहर टीम की ओर से गीत ने 41, काजल ने 22 और पायल ने 21 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेरठ की ओर से अन्वी ने नाबाद 54 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को लीग की पहली जीत दिलाई। लीग के आयोजक एवं क्रिकेट कोच लक्ष्मण ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बेटियों में क्रिकेट के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय यह लीग 14, 15 और 16 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न शहरों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article