फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi Lekhi attacks Kejriwal government over preparations for G-20 summit

Meenakshi Lekhi: मीनाक्षी लेखी बोलीं, जी-20 की तैयारियों में किस बात का श्रेय लेना चाहती है दिल्ली सरकार

Tue, 05 Sep 2023 05:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Sep 2023 05:20 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि तैयारियों के क्रम में दिल्ली की सूरत बदलने को लेकर आप सरकार किस बात के लिए श्रेय लेना चाहती है।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi attacks Kejriwal government over preparations for G-20 summit
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि तैयारियों के क्रम में दिल्ली की सूरत बदलने को लेकर आप सरकार किस बात के लिए श्रेय लेना चाहती है।

विज्ञापन


शिवलिंग के आकार वाले फव्वारों को लेकर विवाद पर भी उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सनातन को नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसी पत्थर को सिर्फ कोई आकार दे देने से ही वह शिवलिंग नहीं हो जाता है। मीनाक्षी लेखी ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप नेता दिल्ली को सुंदर बनाने का दावा करते हैं। लेकिन असलियत यही है कि एलजी ने केवल दो माह की अवधि में जी-20 के लिहाज से सभी व्यवस्थाएं कराईं।
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन की अहमियत समझाई
लेखी ने बातचीत के दौरान भारत के ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभरने को रेखांकित करते हुए कहा कि जी-20 बहुत महत्वपूर्ण समूह है, जहां विश्व की दो-तिहाई आबादी बसती है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद इसकी करीब 85 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार में 75 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed