फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meenakshi Lekhi and bjp alleges swati maliwal of defaming delhi by accusing molestation charge

मालीवाल का स्टिंग फर्जी: BJP का आरोप, ये दिल्ली को बदमान करने की साजिश, उपराज्यपाल से की निलंबित करने की मांग

Sat, 21 Jan 2023 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Jan 2023 05:01 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने सवाल करते हुए पूछा है कि आखिर दिल्ली को बदनाम करने के लिए अरविंद केजरीवाल आखिर कितना नीचे गिरेंगे।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi and bjp alleges swati maliwal of defaming delhi by accusing molestation charge
स्वाति मालीवाल के स्टिंग का फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी भी अब उन भाजपा नेताओं में शामिल हो गईं हैं जिन्होंने स्वाति मालीवाल के छेड़छाड़ वाले आरोपों को गलत बताया है और इसे दिल्ली की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र बताया गया है।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल प्रकरण के बहाने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा है कि आखिर दिल्ली को बदनाम करने के लिए वह किस हद तक गिरेंगे। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने जिस शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। मीनाक्षी लेखी का आरोप है कि यह दिल्ली को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


भाजपा का मानना है कि मालीवाल जिसे आप सरकार ने नियुक्त किया है उन्होंने यह पूरी साजिश दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए की क्योंकि पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह रात में रियलिटी चेक के लिए निकली थीं तो एक शराब के नशे में धुत शख्स ने उनका शोषण किया  और फिर उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा। यह घटना एम्स के बाहर हुई थी। आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है।


मीनाक्षी लेखी से पहले मनोज तिवारी, शाजिया इल्मी और पार्टी की इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर इस पूरे मामले के लिए आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed