फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   medical students stranded in iran call for help

Delhi NCR News: ईरान में फंसे मेडिकल स्टूडेंट्स ने की मदद की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
-एआईएमएसए ने बताया कि ईरान से 18 से ज्यादा छात्रों के कॉल आए
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएमएसए) को ईरान में फंसे भारतीय मेडिकल छात्रों से 18 से ज्यादा परेशान करने वाले कॉल आए हैं। एआईएमएसए ने बताया कि इस्फहान में 32 भारतीय स्टूडेंट्स मुश्किल हालात में हैं। हाल ही में इलाके में हुए हमलों के बाद उन्हें हॉस्टल के पास एक बेसमेंट में छिपना पड़ा। कुछ छात्र को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया, जिससे डर और बढ़ गया। कोम और तेहरान, शाहिद बेहेश्ती और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ने बताया कि खाने का सामान भी खत्म हो रहा है। शिराज में भी धमाकों की आवाजें सुनाई दी। फंसे हुए छात्रों के माता-पिता ने दिल्ली के प्रताप पार्क में विरोध प्रदर्शन कर सरकार से बच्चों को सुरक्षित घर लाने की मांग की है। एआईएमएसए के डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने कहा कि भारतीय छात्रों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने विदेश मंत्रालय (एमईए) से तुरंत उन्हें निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed