फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medical store operator conspired to trap BJP MLA

Delhi: भाजपा विधायक को फंसाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक ने रची थी साजिश, रंगदारी मांगने का लगाया झूठा आरोप

Wed, 14 Jun 2023 01:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 01:56 AM IST
सार

पुलिस ने विधायक के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Medical store operator conspired to trap BJP MLA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रोहतास नगर से भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन को फंसाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक बसंत गोयल व उसके साथियों ने साजिश रची थी। पुलिस ने विधायक के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराकर आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मेडिकल स्टोर संचालक बसंत गोयल (42) और उसके दोस्त गौरी शंकर (47) के रूप में हुई हैं। बसंत गोयल ने अपने दफ्तर पर गोली चलने और दो करोड़ की जबरन वसूली के दो अलग-अलग मामले ज्योति नगर थाने में दर्ज कराकर विधायक पर आरोप लगाया था। वहीं विधायक जितेंद्र महाजन ने भी बसंत गोयल पर नकली दवा बेचने का आरोप ल मामला दर्ज कराया हुआ है।

विज्ञापन


आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों ओर से खींचतान जारी थी। पुलिस ने बसंत गोयल की शिकायत पर दर्ज मुकदमों की पड़ताल की तो दोनों ही फर्जी व साजिश का हिस्सा पाए गए। पुलिस ने बसंत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो हकीकत का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने बसंत के दोस्त गौरी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed