{"_id":"6a4c83dae566274439796bea74eb25d9","slug":"medical-store-half-million-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर से डेढ़ लाख का सामान चोरी
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 11 Nov 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात बदमाशों ने मेडिकल स्टोर की छत उखाड़कर पांच हजार की नगदी एवं डेढ़ लाख रुपये का कास्मेटिक का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पाबी सादकपुर कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र घोड़े वाले गेट के पास जगदंबा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रविवार रात चोरों ने दुकान की छत के पत्थर उखाड़कर पांच हजार की नगदी तथा करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के क्रीम, पाउडर, साबुन आदि कास्मेटिक का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
पुलिस की नाक के नीचे से हजारों की चोरी
रविवार रात चोरों ने पुलिस चौकी नंबर तीन के निकट खाद बीज की दुकान का शटर उखाड़कर बीस हजार की नगदी समेत हजारों कीमत का अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहजादपुर गांव निवासी बिट्टू त्यागी की रावली रोड पुलिस चौकी नंबर तीन के निकट आदर्श बीच भंडार की दुकान है। रविवार रात बेखौफ चोर दुकान का शटर उखाड़कर गल्ले से बीस हजार नगदी और करीब बीस हजार रुपये कीमत की कीटनाशक दवाई चोरी करके ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
वहीं, निवाड़ी थाना क्षेत्र के मतौर गांव में रविवार रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरों सात हजार रुपये एवं 50 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए। गांव निवासी कैलाश गिरी ने तहरीर देते हुए बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सोए थे।
इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर दूसरे कमरे में दाखिल हुए और अलमारी से सात हजार रुपये एवं 50 हजार के जेवरात चोरी कर ले गए।