फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medical rooms will be opened in government schools, children will get treatment in the school itself.

Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में खुलेंगे मेडिकल रूम, बच्चों को स्कूल में ही मिलेगा इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
100 स्कूलों से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत, सफल रहा तो 1,086 स्कूलों तक पहुंचेगी सुविधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मेडिकल रूम खुलेगा, जहां बच्चों के बीमार पड़ने या चोट लगने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। दिल्ली सरकार 100 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मेडिकल रूम शुरू करने जा रही है। यहां प्राथमिक उपचार के साथ बच्चों को आराम करने, बुनियादी स्वास्थ्य सहायता और काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी। पायलट के परिणामों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से 1,086 सरकारी स्कूलों तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए इस वर्ष के बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मेडिकल रूम में प्रशिक्षित हेल्थ वर्कर तैनात होंगे। हेल्थ वर्कर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह देने और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों में भी सहयोग करेंगे। बच्चों को परामर्श देने के साथ मेडिकल रूम से जुड़े रिकॉर्ड भी रखे जाएंगे। जरूरत के समय विद्यार्थी कुछ देर आराम भी कर सकेंगे।
विज्ञापन



छात्राओं के लिए अलग सुरक्षित जगह
छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान मेडिकल रूम में सुरक्षित और निजी स्थान मिलेगा। इससे छात्राओं को स्कूल के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर घर जाने या असहज स्थिति में रहने की जरूरत कम होगी। इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध मौजूदा आधारभूत ढांचे का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जरूरत के समय स्कूल में ही तुरंत प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सहायता और परामर्श उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है। यह पहल सुरक्षित और स्वास्थ्य-सहायक स्कूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। - रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article