{"_id":"ddda03801308b47fac23f5fc11783bf0","slug":"medical-records-in-smart-mst","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट MST में होगा मेडिकल रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट MST में होगा मेडिकल रिकॉर्ड
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Mar 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की एमएसटी का नया रूप जल्द ही सामने आने वाला है। नई एमएसटी मेडिकल गाइड की तरह भी काम करेगी। स्मार्ट एमएसटी की चिप में पैसेंजर का हेल्थ रिकार्ड भी डाउनलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें यात्री के प्रमुख गंभीर रोग और खास दवाइयों से एलर्जी का रिकॉर्ड रहेगा। नई व्यवस्था से आपात स्थिति में यात्री का तत्काल उपचार शुरू किया जा सकेगा।
नए रूप में एमएसटी जुलाई तक आ जाएगी। अभी तक एमएसटी की चिप में धनराशि और यात्री का नाम-पता रखा गया है। नई एमएसटी में रुपयों और यात्री के एड्रेस के साथ ही उसके स्वास्थ्य की जानकारियां भी होंगी। इसमें ब्लड ग्रुप, मेडिसिन एलर्जी, शुगर, हृदय संबंधी रोग आदि का रिकॉर्ड रहेगा।
विज्ञापन
यात्री के फैमिली डाक्टर और परिवार के लोगों का कांटेक्ट नंबर भी चिप में रहेगा। हादसे या आपात स्थिति में किसी भी अस्पताल में एमएसटी को स्वैप कर चिकित्सक तत्काल उपचार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
इससे उपचार से पहले आवश्यक परीक्षण के नाम पर बर्बाद होने वाले समय को बचाया जा सकेगा, जिससे यात्रियों के खतरे घटेंगे।
एमएसटी का रूप बदलने के साथ ही फायदा भी बढ़ गया है। एटीएम कार्ड की तरह बनाई जाने वाली इस एमएसटी से रूट की बाध्यता नहीं होगी। इससे देश भर में कहीं भी परिवहन निगम की बस में सफर किया जा सकता है।