फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medical examination confirmed that Swati Maliwal was injured

Swati Maliwal Medical Test: सामने आई स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट, पढ़ें कहां-कहां आईं सांसद को चोटें

Fri, 17 May 2024 07:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 May 2024 07:28 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़ित स्वाती मालीवाल का मेडिकल टेस्ट कराया। बताया जा रहा है की उनकी मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली।

विज्ञापन
Medical examination confirmed that Swati Maliwal was injured
स्वाति मालीवाल का मेडिकल टेस्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी की नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ है। इस वीडियो में पूरी घटना को देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो में स्वाति मालीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'हाथ लगाकर देखो मैं तुम्हारी नौकरी ले लूंगी’। वीडियो में वहां सुरक्षा कर्मियों को देखा जा सकता है। वीडियो में वह सुरक्षाकर्मियों से बात करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के अधिकारिक होने की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

जांच में जुटे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस वीडियो को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार आरोपी हैं। स्वाति मालीवाल सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात करने गई थीं। आरोप है कि वहां उनके साथ सीएम के पीए ने बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट भी की थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे चला सांसद का मेडिकल टेस्ट
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह पीड़ित स्वाती मालीवाल का मेडिकल टेस्ट कराया। बताया जा रहा है कि उनकी मेडिकल जांच तीन घंटे तक चली। मेडिकल जांच की आई रिपोर्ट में उनके चेहरे पर अंदरूनी चोट की बात सामने आई। उनका सीटी स्कैन भी कराया गया।

विज्ञापन

स्वाति ने एफआईआर में किया है पिटाई का जिक्र
स्वाति मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि बिभव कुमार ने उन्हें कई बार लात और करीब सात-आठ थप्पड़ मारे। स्वाति जब मदद के लिए चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुका। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात से हमला किया। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था। 

'मैं मासिक धर्म से गुजर रही हूं'
स्वाति ने एफआईआर में बताया कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं। कृपया मुझे जाने दें। लेकिन जाने नहीं दिया। फिर मैं वहीं बैठ गई। मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed