{"_id":"ef2950af09f7121f4f19046a80e67f43","slug":"medical-college-student-satisfaction-indecency-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में छात्रा से अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में छात्रा से अभद्रता, हंगामा
अमर उजाला,
Updated Fri, 20 Feb 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस अड्डा स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक फैकल्टी के छात्रा से अभद्रता करने पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी (बीओटी) की छात्रा के क्लास में लेट आने पर डीन व एचओडी ने अभद्रता की है।
बुधवार को हुई घटना के बाद बृहस्पतिवार को छात्रों ने हंगामा करते हुए एचओडी को हटाने की मांग की। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
स्टूडेंट्स ने बताया कि बुधवार सुबह छात्रा क्लास में दो मिनट लेट आई और वह अपना आईकार्ड भी भूल गई थी। आरोप है कि छात्रा के प्रजेंट लगाने के कहने पर एचओडी ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर ही छात्रा बेहोश हो गई। स्टूडेंट्स ने इसकी शिकायत प्रबंधन से की तो बुधवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर बृहस्पतिवार को छात्रों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में प्रबंधन ने अनभिज्ञता जतायी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस मामले में डीन-एचओडी को उनके पद से हटाकर काउंसिल में लगा दिया गया है। इस दौरान मीडिया को भी कालेज में नहीं घुसने दिया गया।
पिछले माह छात्रा से रेप की हुई थी कोशिश
संतोष मेडिकल कॉलेज में पिछले माह एमडी की एक छात्रा से कॉलेज स्वीपर ने रेप की कोशिश की थी। जिस पर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ था।
कार सवार मनचलों ने की युवती से छेड़छाड़ , हंगामा
विजयनगर निवासी युवती अर्थला से लौट रही थी। स्टेशन से वह पैदल ही विजयनगर जाने लगी। कार में बैठे 3-4 युवकों ने अश्लील फब्तियां कसी। युवती ने विरोध जताया तो आरोपी छेड़खानी करने लगे।
पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। सूचना पुलिस को दी गई। युवती ने हंगामा कर आरोपियों को गिरफ्तार की मांग की।