फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medanta's air ambulance crash, pilot killed

मेदांता की एयर एंबुलेंस की बैंकाक के पास क्रैश लैंडिंग, पायलट की मौत

Tue, 07 Mar 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नाोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नाोएडा Updated Tue, 07 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Medanta's air ambulance crash, pilot killed
file photo - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की एक एयर एंबुलेंस सोमवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस के एक पायलट की मौत हो गई, जबकि उसमें मौजूद दो डॉक्टरों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

 
हादसे के समय एंबुलेंस में पांच लोग मौजूद थे। बताया जाता है कि एंबुलेंस में अचानक आग लग गई थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक एंबुलेंस की पायलट अरुणाक्षा नंदी की हादसे में मौत हो गई है। एंबुलेंस में सवार दो अन्य डॉक्टरों डॉ. शैलेंद्र और डॉ. कोमल को बैंकॉक के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
घायलों को सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। सुषमा स्वराज ने कहा कि उसमें सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोट आई है। स्वराज ने मामले में हर तरह की मदद देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed