फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Medanta hospital in suspicion on hukum singh death

पूर्व मुख्यमंत्री की मौत से सवालों के घेरे में आया मेदांता

Wed, 04 Mar 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Mar 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
Medanta hospital in suspicion on hukum singh death

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह की मौत के सवालों से गुड़गांव का मेदांता अस्पताल नहीं बच सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज में लापरवाही की शिकायतों की जांच कर रहे हरियाणा स्वास्थ्य विभाग मेदांता अस्पताल के प्रबंधक और उनके इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी ईलाज कराने आए कई नामचीन हस्तियों की मौत पर सवाल खड़े हुए है।

विज्ञापन


सांस लेने में तकलीफ की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जिसके इलाज के दौरान दवाओं का अधिक प्रयोग करने की वजह से पेट में भी शिकायत हुई थी। लगातार तबीयत खराब होने के बाद पीजीआई रोहतक से 25 फरवरी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता में आईसीयू में भर्ती करने के एक दिन बाद ही तबीयत में सुधार की बात कहकर अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। 26 फरवरी को जनरल वार्ड में शिफ्ट करने के बाद ही शाम में ही हुकम सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद से मेदांता अस्पताल के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे मामले की तहकीकात कर रहे पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी का कहना है कि पीजीआई रोहतक की अंतिम रिपोर्ट और मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद की रिपोर्ट चेक किया जाएगा। जरुरत पड़ने पर अलग से मेडिकल कमेटी बनाकर दोनों की समीक्षा की जाएगी। वेंटिलेटर से हटाने और सामान्य वार्ड में भर्ती के कारणों की समीक्षा होगी। मेदांता अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. एके दूबे का कहना है कि इस बारे में अभी कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। मीडिया को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदांता पर पहले भी उठ चुके है सवाल
उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जेएस वर्मा के निधन के मामले में मेदांता अस्पताल पर सवालिया निशान उठा चुके हैं। अप्रैल 2013  में जेएस वर्मा की पत्नी पुष्पा वर्मा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर मेदांता अस्पताल में लापरवाही के कारण न्यायाधीश के मौत का आरोप लगाया था। हालांकि उस समय अस्पताल प्रबंधन का दावा था कि जेएस वर्मा का निधन शरीर के कई अंगों के फेल होने के कारण हुआ था।

इन हस्तियों की भी हो चुकी है मौत
-इंडियन आइडल फेम संदीप आचार्या
-झुणझुणु के पूर्व सांसद सीस राम ओला
-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री वीसी शुक्ला
-जेडीयू के प्रवक्ता शकील अहमद खान
-आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जर्बोम जैमलीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed