फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mechanic beaten up for not talking to wife in Delhi

ये कैसा दुस्साहस: राह चलते युवक ने मैकेनिक से पूछा- कौन है कॉल पर?, पत्नी से बात के जवाब पर कहा, मेरी भी करवा दो बातचीत

Sat, 30 Apr 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Apr 2022 09:49 PM IST
सार

दिल्ली के भगवती विहार में रहने वाले एसी मैकेनिक ने पत्नी से बात करवाने की कहने वाले राह चलते युवक को थप्पड़ मार दिया। इस पर युवक ने दोस्तों को बुलाकर उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Mechanic beaten up for not talking to wife in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में अपनी पत्नी से फोन पर बात न करवाने पर एक युवक ने दोस्तों को बुलाकर एसी मैकेनिक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आरोपी लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर फरार हो गए। घायल मैकेनिक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तबियत में सुधार होने के बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पीड़ित पत्नी से बात करते जा रहा था पैदल
घटना में घायल मैकेनिक की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ भगवती विहार में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह 20 अप्रैल की रात इलाके में रहने वाले अपने दोस्त के घर खाना खाने गया था। देर रात करीब 12.30 बजे उसकी पत्नी का फोन आया। वह पत्नी से फोन पर बात करते हुए पैदल ही घर की ओर जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से बात कराने की बात सुन पीड़ित ने आरोपी को जड़ा था थप्पड़
रास्ते में संजय को एक युवक मिला। युवक ने संजय से पूछा कि वह फोन पर किससे बात कर रहा है। पत्नी से बात करने की कहने पर युवक ने कहा कि उसकी भी बात करवा दो। इस बात पर गुस्से में आकर संजय ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक ने फोन कर अपने तीन चार दोस्तों को मौके पर बुला लिया। युवक और उसके दोस्तों ने संजय को तब तक लाठी-डंडे से पीटा जब तक वह अचेत होकर गिर नहीं गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए।

संजय के अचेत पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। नौ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को अपना बयान दिया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed