फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meat selles have to issue licence till 15th may

15 मई तक लें लाइसेंस, नहीं तो सील होगी दुकान

Sat, 13 May 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 13 May 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
meat selles have to issue licence till 15th may
demo pic

योगी सरकार की भांति अब मनोहर सरकार भी अवैध मीट विक्रेताओं पर सख्त रूख अपनाने की तैयारी में है। सरकार की सख्ती के बाद अब नगर निगम भी एक्शन मोड में गया है। शहर में 500 से अधिक बिना अनुमति के मीट की दुकानें चल रही हैं। निगम की तरफ  से इन मीट विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे 15 मई तक मीट बेचने का लाइसेंस ले लें। इसके बाद सीलिंग कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, शहर में 500 से अधिक बिना अनुमति के मीट की दुकानें चल रही हैं। ये मीट विक्रेता खुले में ही बकरा और मुर्गा आदि काटते हैं। जो सिर्फ  स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे गंदगी भी फैलती है। पिछले महीने इन मीट विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए लाइसेंस लेने के लिए कहा गया था। इसके अलावा खुले में मीट बेचने से भी मना किया था। निगम की सख्ती के बाद 50 मीट विक्रेताओं ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। 
विज्ञापन


निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम सिंह के अनुसार सख्ती के बाद मीट विक्रेता लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनओसी देने से पहले मीट के दुकान की पूरी जांच की जाएगी। सभी नियमों को पूरा करने वालों को ही एनओसी दी जाएगी। यहां बता दें इससे पहले मीट विक्रेताओं को लाइसेंस लेने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल पांच मीट विक्रेता ही लाइसेंस ले पाए। जबकि 50 मीट विक्रेताओं ने ही लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। इसलिए निगम ने 15 मई अवैध दुकानों के डेडलाइन तय की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed