फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Meat business partnership will prove Azam khan'

‘मीट फैक्ट्री में साझेदारी साबित करें आजम, लटक जाऊंगा फांसी पर’

Tue, 13 Oct 2015 09:03 AM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
'Meat business partnership will prove Azam khan'

‘अगर आजम खां मांस फैक्ट्री में मेरी साझेदारी साबित कर दें तो मैं सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटक जाऊंगा।’ यह बात भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने सोमवार को सिंभावली में आयोजित एक जनसभा में कही।

विज्ञापन


विधायक संगीत सिंह सोम सोमवार को सिंभावली के गांव बक्सर में पहुंचे और जिला पंचायत के वार्ड 8 के पार्टी समर्थित प्रत्याशी प्रदीप भाटी के पक्ष में जनसभा की। सोम का भाषण मीट कारोबार में उनकी साझीदारी के आरोपों पर उनकी सफाई पर केंद्रित रहा।

विज्ञापन


तल्ख लहजे में सोम ने चेतावनी दी कि अगर सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां मीट कारोबार में उनकी साझेदारी साबित करा दें तो फिर वह राजनीति से संन्यास लेने के साथ ही सार्वजनिक रूप में फांसी के फंदे पर लटकर जान दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं पर गहरी चोट कर रही है सरकार

'Meat business partnership will prove Azam khan'

और अगर यह आरोप साबित नहीं होता है तो फिर आजम खां नैतिकता के आधार पर मंत्री पद से इस्तीफा देकर आगरा, शहादरा अथवा बरेली चला जाएं।


सोम ने कहा कि सूबे की सपा सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है और वोटों के लालच में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं पर गहरी चोट कर रही है।

सोम ने दावा किया कि विकास को गति देने की बजाए सपा सरकार अपराधी और भूमाफियाओं को संरक्षण देकर सूबे में ट्रांसफर-पोस्टिंग का गोरखधंधा चला रही है, जिससे आम आदमी अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर बुरी तरह भयभीत चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed