{"_id":"6ace4f68daa801e8980542af","slug":"mcd-will-build-a-womens-park-in-every-ward-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159007-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी हर वार्ड में बनाएगी महिला पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी हर वार्ड में बनाएगी महिला पार्क
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिलाओं को सुरक्षित माहौल में सुबह-शाम सैर करने और समय बिताने के लिए एमसीडी प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की दिशा में पहल कर रहा है। बड़े वार्डों में महिलाओं की जरूरत और उपलब्ध जगह के आधार पर एक से अधिक महिला पार्क भी विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सभी जोनों में सर्वेक्षण कराकर उपयुक्त स्थानों की पहचान करेगा। एमसीडी की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए ऐसे पार्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएं, जहां महिलाएं बिना किसी असुविधा के सैर कर सकें और अपना समय बिता सकें। शर्मा ने अधिकारियों को सभी जोनों में सर्वेक्षण कर प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा।