फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD ward committee elections postponed again, political activity intensifies

Delhi NCR News: एमसीडी वार्ड समिति चुनाव फिर टले, सियासी हलचल तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव अगले आदेश तक रद्द, गुटबाजी की चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में वार्ड समितियों के चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। निगम ने बुधवार को जारी आदेश में वार्ड समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की पूरी प्रक्रिया अगले आदेश तक रद्द कर दी। इससे पहले चुनाव की तारीख दो बार तय की गई थी, लेकिन अब बिना नई तिथि घोषित किए पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

सचिवालय की ओर से जारी ताजा सूचना के अनुसार, 14 मई की अधिसूचना के तहत वार्ड समितियों की बैठक और चुनाव प्रक्रिया तीन जून को प्रस्तावित थी। इससे पहले पहली अधिसूचना में चुनाव 23 मई को कराने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अधिसूचना जारी होने के चार दिन बाद ही तारीख बदलकर तीन जून कर दी गई थी। अब तीन जून को प्रस्तावित चुनाव भी निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव स्थगित करने के पीछे प्रशासन ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। आदेश में केवल इतना कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया अगले आदेश तक रद्द की जाती है। इस अस्पष्टता ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। एमसीडी के राजनीतिक गलियारों में इसे राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकांश वार्ड समितियों में भाजपा का बहुमत माना जा रहा है और इन्हीं समितियों से चुने गए सदस्य स्थायी समिति की संरचना तय करते हैं। ऐसे में चुनाव होने से सत्ता संतुलन पर कोई बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, चुनाव टालने के पीछे पार्टी के भीतर खींचतान और गुटबाजी अहम कारण हो सकती है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर समर्थक पार्षदों को जिम्मेदारी दिलाने को लेकर नेताओं के बीच सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed