फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD takes strict action against Yamuna pollution; three illegal 'dhobi ghats' (laundry sites) sealed.

Delhi NCR News: यमुना प्रदूषण पर एमसीडी सख्त, तीन अवैध धोबी घाट सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज, बिजली-पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए एमसीडी ने अवैध धोबी घाटों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुरानी दिल्ली जोन में तीन अनधिकृत धोबी घाट सील किए गए हैं। अन्य नियमविरुद्ध धोबी घाटों पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
आयुक्त संजीव खिरवार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी अनधिकृत धोबी घाट तत्काल बंद करने और अधिकृत घाटों पर पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद सभी जोन के उपायुक्तों को कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

निरीक्षण में ईटीपी संचालन में खामियां, डीपीसीसी की अनुमति का अभाव और बीआईएस मानकों के अनुरूप साबुन-डिटर्जेंट का इस्तेमाल नहीं करने जैसी अनियमितताएं मिलीं। एमसीडी ने संचालकों को नोटिस जारी कर सीलिंग समेत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बिजली-पानी के कनेक्शन काटने के लिए बीएसईएस और दिल्ली जल बोर्ड को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed