फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD steps up monitoring to curb air pollution

Delhi NCR News: वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एमसीडी ने बढ़ाई निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी बाग हॉटस्पॉट का दौरा कर निगमायुक्त ने दिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम कसने के लिए एमसीडी ने निगरानी और नियंत्रण के उपाय तेज करने की तैयारी की है। निगमायुक्त संजीव खिरवार ने बृहस्पतिवार को पंजाबी बाग में वायु गुणवत्ता निगरानी हॉटस्पॉट का निरीक्षण कर वाहनों और श्मशान घाटों में शवदाह से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट को खुले में जमा होने से रोकने और उसके व्यवस्थित निस्तारण पर भी जोर दिया।
निगमायुक्त ने पश्चिमी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वायु गुणवत्ता निगरानी हॉटस्पॉट के साथ पजल पार्किंग और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों की पहचान और उन्हें नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। श्मशान घाटों में शवदाह से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए संबंधित विभाग नियमित निगरानी करें और आपसी समन्वय से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण मलबे को खुले में जमा न होने दिया जाए और उसे निर्धारित व्यवस्था के तहत निस्तारित किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने को कहा गया।


ओखला लैंडफिल की जमीन पर थीम पार्क बनाने की योजना:
निगमायुक्त ने पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क का भी निरीक्षण किया। करीब साढ़े आठ एकड़ में बने इस पार्क में देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध इमारतों की प्रतिकृतियां 450 टन स्क्रैप से तैयार की गई हैं। निगमायुक्त ने ओखला लैंडफिल साइट की करीब 20 एकड़ जमीन को इसी तरह सुंदर थीम आधारित पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed