{"_id":"642173acb1268706ec047c3d","slug":"mcd-sealed-paradise-mall-located-in-rajouri-garden-property-tax-of-three-crores-is-due-2023-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paradise Mall Seal: MCD ने राजौरी गार्डन स्थित पैराडाइज मॉल किया सील, करीब तीन करोड़ का संपत्ति कर है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paradise Mall Seal: MCD ने राजौरी गार्डन स्थित पैराडाइज मॉल किया सील, करीब तीन करोड़ का संपत्ति कर है बकाया
Mon, 27 Mar 2023 04:15 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:15 PM IST
सार
दिल्ली नगर निगम अभियान के अंतर्गत संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
एमसीडी ने पैराडाइज मॉल किया सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकायादारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज निगम ने पश्चिमी क्षेत्र में राजौरी गार्डन स्थित पैराडाइज मॉल को सील किया है। पैराडाइज मॉल पर करीब तीन करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया था।
विज्ञापन
संपत्ति करदाता को एमसीडी द्वारा बकाया राशि का भुगतान करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद करदाता बकाया कर का भुगतान करने में विफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में फार्म हाउस व अन्य संपत्तियों के खिलाफ बाकायदा संपत्ति कर के भुगतान ना किए जाने पर अभियान मे उन्हें सील/ कुर्की करने की सख्त कार्रवाई कर रही है।
इस तरह की कार्रवाई से बचने के लिए संपत्ति कर बकायादारों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च 2023 से पहले अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें और एमसीडी द्वारा शुरू की गई समृद्धि आम माफी योजना का लाभ उठाएं। यह योजना केवल 31 मार्च तक लागू रहेगी।