फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD SDMC mayor and officials inspects sarita vihar jaitpur madanpur khadar for anti encroachment campaign bulldozer may work in shaheen bagh

एमसीडी का अभियान: सरिता विहार, जैतपुर व मदनपुर खादर का निगम ने किया सर्वे, शाहीन बाग समेत इन इलाकों में भी चल सकता है बुलडोजर

Wed, 27 Apr 2022 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 04:09 PM IST
सार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सुर्यान ने कहा कि यमुना पर कब्जा, दरगाह-मस्जिद निर्माण और बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की अवैध बसाहट की जांच करने आए हैं। जिन लोगों के पास कोर्ट के दस्तावेज हैं, उन पर कोर्ट के जरिए कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
MCD SDMC mayor and officials inspects sarita vihar jaitpur madanpur khadar for anti encroachment campaign bulldozer may work in shaheen bagh
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने अधीन क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। इस दौरान अतिक्रमण मिलने की सूरत में इसे हटाने की कार्रवाई का रोडमैप भी निगम तैयार कर रहा है। बुधवार को महापौर मुकेश सुर्यान के नेतृत्व में निगमायुक्त ज्ञानेश भारती और जोनल अधिकारी समेत निगम की पूरी टीम मैदान में है। शुरुआती तौर पर आला अधिकारियों की नजर जैतपुर, सरिता विहार और मदनपुर खादर वार्ड में रही। सरिता विहार वार्ड के अधीन ही शाहीन बाग और उससे जुड़े इलाके आते हैं। निगम अधिकारियों ने इन इलाकों को मुआयना किया।

विज्ञापन


मेयर ने कहा कि यमुना पर कब्जा, दरगाह-मस्जिद निर्माण और बांग्लादेशी रोहिंग्याओं की अवैध बसाहट की जांच करने आए हैं। जिन लोगों के पास कोर्ट के दस्तावेज हैं, उन पर कोर्ट के जरिए कार्रवाई होगी। बाकियों पर आज कार्रवाई हो सकती है, यानी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन


नियमित तौर पर निगम अधिकारी करते हैं वार्डों का दौरा: मेयर
दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान के मुताबिक, निगम अधिकारी नियमित तौर पर विभिन्न वार्डों का दौरा करते हैं। इस दौरान समस्या को मौके पर ही समाधान दिया जाता है। नई ड्राइव भी इसी कड़ी का हिस्सा है। अगर अतिक्रमण से कहीं लोगों को दिक्कत हो रही है तो उससे निगम गंभीरता से निपटेगा।  उधर, बताया जा रहा है कि जैतपुर वार्ड के विश्वकर्मा कालोनी व आई ब्लाक में निगम को अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं। जबकि मदनपुर खादर में कंचन कुंज के साथ मक्की मस्जिद इलाके में भी बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी जा चुकी है दौरे की जानकारी 
निगम की तरफ से जारी नोटिस में दिल्ली पुलिस की स्थानीय उपायुक्त को भी दौरे की जानकारी दी है। इसकी वजह बताई जा रही है कि सुरक्षा के नजरिए से यह इलाका बेहद संवदेनशील है। असमाजिक तत्व दौरे के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं। इसी आशंका के चलते निगम ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी है। ताकि वहां का सुरक्षा इंतजाम भी चाक चौबंद रहे। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग, प्रमुख अभियंता, उद्यान विभाग के निदेशक के साथ ही पशु चिकित्सा विभाग के निदेशक और पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विभाग के निदेशक को भी दौरे में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तरी व दक्षिणी निगम ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

दिल्ली के तीनों एमसीडी अपने-अपने इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दक्षिणी नगर निगम के दक्षिणी जोन में सीआर पार्क, जीके-2 गुरूद्वारा रोड, जीके-2 के ब्लाक एम, एस और ई ब्लाक, सनातन मंदिर जीके-2 में कार्रवाई की गई।

अभियान में करीब साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र के फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसमें 38 वस्तुएं जब्त हुईं और अस्थायी ढांचों को भी ध्वस्त किया गया। निगम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिमी जोन के तिलक नगर व हरिनगर क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण विरोधी अभियान चला।

मध्य जोन में सराय काले खां रिंग रोड के आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में विकासपुरी, केशोपुर, सरिता विहार, बदरपुर, ओखला, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क, अंबेडकर नगर, द्वारका, पालम, वसंत कुंज, कापसहेड़ा यह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निगम के चारों जोन में निगम ने मंगलवार को छह किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए 61 वस्तुओं को जब्त किया है।  दूसरी तरफ उत्तरी निगम ने यमुना मार्ग पर मजार के नजदीक हो रहे कब्जे को हटा दिया। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed