फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD s big digital move web app launched for 1514 schools

MCD का बड़ा डिजिटल कदम: 1514 स्कूलों के लिए वेब एप लॉन्च, अभिभावकों को घर बैठे मिलेगी बच्चों की पूरी जानकारी

Thu, 09 Apr 2026 07:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 09 Apr 2026 07:08 PM IST
सार

एमसीडी ने अपने 1514 स्कूलों के लिए एक वेब एप लॉन्च किया। अभिभावक बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति की जानकारी ले सकेंगे। महापौर राजा इकबाल सिंह ने 500 छात्रों को छात्रवृत्ति भी दी।

विज्ञापन
MCD s big digital move web app launched for 1514 schools
1514 स्कूलों के लिए वेब एप लॉन्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा डिजिटल कदम उठाते हुए अपने 1514 स्कूलों के लिए एक अत्याधुनिक वेब एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए अब अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति, गृहकार्य और स्कूल गतिविधियों की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने 500 प्रतिभाशाली छात्रों को 1000-1000 रुपये की छात्रवृत्ति भी एक क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। यह छात्रवृत्ति सनग्रो कंपनी के सहयोग से प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। महापौर ने कहा कि इस वेब एप के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की दैनिक उपस्थिति, गृहकार्य, कक्षाकार्य और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे। इससे स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा और बच्चों की पढ़ाई पर अधिक प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की गई हैं और यह वेब एप उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निगम के पास समर्पित और कुशल शिक्षकों की मजबूत टीम है, जो बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और निगम इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। 

वहीं, शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि यह वेब एप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल और तकनीक आधारित शिक्षा के विजन को आगे बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड के माध्यम से अभिभावक आसानी से एप तक पहुंच सकते हैं और स्कूल से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वर्मा ने यह भी बताया कि पीएम श्री और सीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर 24 निगम श्री विद्यालय भी शुरू किए हैं, जो गुणवत्ता शिक्षा के नए मानक स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed