फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD election opinion poll AAP promises to make Delhi garbage-free within year

MCD चुनाव: एक साल में दिल्ली साफ करेगी AAP, हाउस टैक्स माफ करने का भी किया वादा

Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
MCD election opinion poll AAP promises to make Delhi garbage-free within year
arvind kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में केजरीवाल सरकार ने कई वादे किए हैं। नगर निगम में आप की सरकार बनते ही हाउस टैक्स माफ होगा। वहीं, एक साल के अंदर एमसीडी को भ्रष्टाचारमुक्त करने के साथ-साथ दि्ल्ली भी चमक जाएगी। वहीं,तीन साल में राजधानी को डेंगू, चिकनगुनिया मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर निगम चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया। दिल्ली में स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीठ में छुरा घोंपा है। भाजपा शासित एमसीडी ने दिल्ली को कूड़ाघर बना दिया है। भाजपा अगर दस सालों में दिल्ली की साफ-सफाई नहीं कर पाई तो उससे आगे भी उम्मीद नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन


इसके विपरीत अगर आप की सरकार निगम में बनती है तो एक साल के भीतर दिल्ली को चकाचक कर दिया जायेगा। प्रधानमंत्री में मिशन का आप की निगम सरकार पूरा करेगी। इसे लिये योजना तैयार कर ली गयी है। घोषणा पत्र में इसे शामिल भी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
केजरीवाल ने बताया कि इसके लिए किसी राकेट साइंस की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में इसके लिये बहुत सी तकनीकें हैं। आप की निगम सरकार सबसे बेहतर तकनीक सफाईकर्मियों को मुहैया करायेगी। साथ ही सफाई कर्मियों को संख्या बढ़ायी जायेगी। इससे एक साल में दिल्ली वैश्विक स्तर की राजधानी के तौर पर मशहूर होगी। इसके बाद निगम सरकार दिल्ली को डेंगू,चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम पर काम करेगी। तीन साल के भीतर दिल्ली को डेंगू फ्री बनाया जायेगा।

निगम चुनाव के लिए आप के अहम वायदे

MCD election opinion poll AAP promises to make Delhi garbage-free within year
Arvind Kejriwal

-दिल्ली में आवासीय हाउस टैक्स खत्म करने के साथ पिछला बकाया भी माफ होगा।      
-एक साल में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को पूरा किया जायेगा।       
-तीन साल में दिल्ली को डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।      
-भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिये नगर निगम के सभी काम ऑन लाइन होंगे। निगम से बनने वाली सभी प्रमाण पत्रों को भी आनलाइन बनवाया जा सकेगा।    
-सफाईकर्मियों को समय पर तनख्वाह मिलेगी। हर सात तारीख को वेतन सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगा।      
-ठेके पर काम करने वालों को स्थाई करने के साथ जरूरत के हिसाब से सफाईकर्मियों की भर्ती होगी। इन्हें आधुनिक तकनीक की मशीनें मुहैया करायी जायेंगी।    
-सफाईकर्मियों को कैशलेस कार्ड मिलेगा। उनका बीमा कराने के साथ उनकी बेटी के नाम एक फिक्स डिपाजिट किया जायेगा।      
-दिल्ली में मकानों के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 100 मीटर के प्लाट का प्री-एप्रूव्ड नक्शा होगा। वहीं, 500 मीटर के प्लॉट के लिये
नक्शा अधिकृत आर्किटेक्चर से मिलेगा।      
-रेहड़ी-पटरी वालों के लिए टाउन-वेंडिंग कमेटी बनेगी। सभी वेंडर्स को रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट मिलेगा।      
-2019 तक दिल्ली के लैंडफिल खत्म किये जायेंगे। इसके लिये आधुनिक तकनीक की मदद ली जायेगी।      
-आरडब्ल्यूए की निगरानी में ही मोहल्ले और गलियों का काम होगा। ठेकेदार को भुगतान तभी किया जायेगा, जब आम लोग काम से संतुष्ट होंगे। पार्कों के
रखरखाव में भी स्थानीय लोगों को जोड़ा जायेगा।      
-अनधिकृत कॉलोनियों को पक्का और नियमित करने के काम में तेजी आयेगी। दिल्ली सरकार ने पहले ही इन कॉलोनियों को नियमित करने की फाइल को आगे
बढ़ा चुकी है। लेकिन एमसीडी ने अभी तक इसमें रोड़ा अटकाये रखा है।       
-दिल्ली में सभी निगम डिस्पेंसरी और अस्पतालों का कायाकल्प होगा। इनमें भी मोहल्ला क्लीनिक की तरह सभी दवाइयां और टेस्ट फ्री होंगे।      
-प्राथमिक विद्यालयों की खराब हालत का दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर सुधारी जायेगा।       
-जरूरत के हिसाब से शिक्षकों की भर्ती होगी। हर बच्चे की पढ़ाई सुनिश्चित की जायेगी।      
-दिल्ली की सड़कों पर वॉटर-ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी ना भरे।      
-भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के साथ दिल्ली नगर निगम को घाटे से बाहर निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed