फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD mayor polls: BJP alleges- arvind Kejriwal is anarchist, does not believe in democratic system

MCD mayor polls: BJP ने लगाया आरोप- अराजक हैं केजरीवाल, लोकतांत्रिक व्यवस्था में नहीं करते विश्वास

Fri, 06 Jan 2023 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

MCD mayor polls: भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों में कई शराब के नशे में थे। वे ब्लेड जैसी धारदार हथियार लेकर सदन में आये थे, जिससे उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला किया...

विज्ञापन
MCD mayor polls: BJP alleges- arvind Kejriwal is anarchist, does not believe in democratic system
MCD mayor polls: सदन में जोरदार हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

MCD mayor polls: भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल सत्ता में आने के समय ही स्वयं को अराजक बताया था। आज जिस तरह से नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा के नेताओं के साथ हाथापाई-मारपीट की, उससे यह साबित हो गया है कि आम आदमी सही में एक अराजक पार्टी है और उनका लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई विश्वास नहीं है।

विज्ञापन

लेखी ने कहा कि नगर निगम के संदर्भ में राज्य सरकार के पास कोई अधिकार नहीं है। पूरा सदन स्वयं में स्वतंत्र निकाय है और वह निर्धारित नियमों के आधार पर चलता है। लेकिन एक पीठासीन अधिकारी को नियमों के अनुसार काम न करने देकर आम आदमी पार्टी में अपनी अराजक छवि को पुष्ट किया है।

विज्ञापन

ब्लेड लेकर आये थे आप पार्षद

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों में कई शराब के नशे में थे। वे ब्लेड जैसी धारदार हथियार लेकर सदन में आये थे, जिससे उन्होंने भाजपा नेताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षद मेयर की कुर्सी पर चढ़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपमानित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता ने इसके पहले चीफ सेक्रेटरी को पीट चुके हैं, उनके नेता ताहिर हुसैन आपराधिक घटनाओं में लिप्त हैं और इसके लिए वे इस समय भी जेल में है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की आज की हरकत बताती है कि उस पार्टी में सभी नेता इसी तरह आपराधिक छवि के हैं।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी ने अपनी इच्छा से मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने की शुरुआत की थी। यह नियमों का उल्लंघन नहीं था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध शुरू कर दिया। यह पीठासीन अधिकारी और लोकतंत्र का अपमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed