फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Mayor Election War of words started between BJP and Aam Aadmi Party

MCD Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का दावा- नैतिक रूप से हार चुकी है AAP

Fri, 06 Jan 2023 02:34 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jan 2023 02:34 PM IST
सार

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है?

विज्ञापन
MCD Mayor Election War of words started between BJP and Aam Aadmi Party
MCD Mayor Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी थी। लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी के फैसले के खिलाफ हंगामा शुरू किया। इस बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई  है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा और आप पार्षदों के बीच हंगामे को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने बोला हमला
भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है: संजय सिंह
वहीं, आप नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। दो बार के आम आदमी पार्टी के  पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने किया जानलेवा हमला। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा को घेरा
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानुनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानुनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…. अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किसलिए?

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई: आप पार्षद प्रवीण राणा
आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण राणा ने सदन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ में चोट दिखाते हुए प्रवीण ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी कानूनों को दरकिनार करते हुए मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की जबकि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाया जाता है। आप पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा गुंडागर्दी कर रही है। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया।

भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है: सौरभ भारद्वाज
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली। भाजपा बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहती है। बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।

दुर्गश पाठक ने बोला हमला
आप विधायक दुर्गश पाठक ने कहा कि एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी नॉमिनेटेड पार्षद की पहले शपथ और वोटिंग नहीं हुई है। भाजपा वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।

चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

आज केवल चार नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, बाकी सदस्य सदन की अगली बैठक में शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed