{"_id":"6442600c7cc988486505ed88","slug":"mcd-mayor-election-government-approves-mukesh-goyal-name-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Mayor Election: पीठासीन अधिकारी के लिए सरकार ने मुकेश गोयल के नाम को दी मंजूरी , LG के हाथ में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Mayor Election: पीठासीन अधिकारी के लिए सरकार ने मुकेश गोयल के नाम को दी मंजूरी , LG के हाथ में फैसला
Fri, 21 Apr 2023 03:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Apr 2023 03:37 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुकेश गोयल के नाम को मंजूरी दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि पीठासीन अधिकारी सदन का सबसे वरिष्ठ पार्षद होता है।
विज्ञापन
मुकेश गोयल
- फोटो : मुकेश गोयल के फेसबुक पेज से
विस्तार
दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए मुकेश गोयल दिल्ली पीठासीन अधिकारी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुकेश गोयल के नाम को मंजूरी दे दी है। जानकारी के लिए बता दें कि पीठासीन अधिकारी सदन का सबसे वरिष्ठ पार्षद होता है।
विज्ञापन
मुकेश गोयल के नाम की मंजूरी मिलने के बाद फाइल एलजी ऑफिस भेज दी गई है। वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर उपराज्यपाल को मुकेश गोयल के नाम पर आपत्ति हुई तो फाइल राष्ट्रपति को भी जाएगी। 26 अप्रैल को दिल्ली मेयर का होना है चुनाव।
विज्ञापन
Mayor election due on 26 Apr. In accordance wid past tradition, I approved name of Sh Mukesh Goyal, seniormost councillor as presiding officer for session to elect Mayor n Dy Mayor. Sent file to LG. Decision is binding on LG unless he decides to refer the matter to President
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2023
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति की फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के लिए भेज दी गई है। महापौर का चुनाव 26 अप्रैल को होना है। सीएम ने कहा कि परंपरा के अनुसार, मैंने महापौर और उप महापौर का चुनाव करने के लिए सत्र के पीठासीन अधिकारी के रूप में वरिष्ठतम पार्षद मुकेश गोयल के नाम को मंजूरी दी है।