फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD gives show cause notice to many officials in Malviya Nagar case

Delhi: मालवीय नगर मामले में एमसीडी ने शुरू की कार्रवाई, कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया

Tue, 09 Jun 2026 10:11 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 09 Jun 2026 10:11 PM IST
सार

प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अन्य विभागों और क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
MCD gives show cause notice to many officials in Malviya Nagar case
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में एमसीडी ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही की जांच के लिए दक्षिण जोन के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों से निर्धारित समय के भीतर अपना पक्ष रखने और घटना से जुड़े तथ्यों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एमसीडी मुख्यालय स्तर पर पूरे मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी और प्रवर्तन की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किस प्रकार किया। एमसीडी ने इस होटल को टी व स्नैक्स का लाइसेंस दे रखा था और यह लाइसेंस ऑनलाइन बनाने का प्रावधान है। बताया जा रहा है कि एक आदेश के तहत संबंधित अधिकारियों ने लाइसेंस के मामले में सही रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के आधार पर कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अन्य विभागों और क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। ऐसे में आने वाले दिनों में और अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। एमसीडी सूत्रों का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जवाबों और उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed