फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD employee on strike

हड़ताल: दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने की चेतावनी

Wed, 27 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jan 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
MCD employee on strike

तीनों नगर निगम के करीब एक लाख कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार तक हड़ताल पर चले गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वेतन नहीं मिलने की स्थिति में वह दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर देंगे। हड़ताल का असर सफाई व्यवस्था पर दिखने लगा है। ढलाव से ही नहीं, बल्कि सड़कों व गलियों से भी कूड़ा नहीं उठा। कई स्थानों पर तो ढलावों का कूड़ा सामने सड़कों तक फैला हुआ था। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम व दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


बुधवार को तीनों नगर निगम के समस्त कर्मचारी तीन गुटों में बंटे नजर आए। जंतर मंतर पर दो गुटों ने अलग-अलग धरना प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री निवास पर एक अन्य गुट ने प्रदर्शन किया। इन्होंने उत्तरी और पूर्वी निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में उनका साथ देने के लिए दक्षिण निगम के कर्मचारी भी जंतर मंतर पर पहुंचे, जिन्हें नियमित वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन


तीनों निगम के कर्मचारियों ने भाजपा व आम आदमी पार्टी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उधर, स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा ने वेतन नहीं मिलने और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर पर प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र और आप सरकारें एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगी हुई हैं। इस राजनीतिक लड़ाई का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूलों की फीस नहीं दिए जाने के कारण बच्चों के घर बैठने की नौबत आ गई है। इसके अलावा घर में राशन का भी संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed