फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD election Congress releases menifesto will give internship to youth with councilors

MCD चुनाव: कांग्रेस ने यूथ के लिए जारी किया घोषणा पत्र, पार्षदों के साथ इंटर्नशिप का देंगे मौका

Thu, 20 Apr 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
 MCD election Congress releases menifesto will give internship to youth with councilors
दिल्ली कांग्रेस चीफ अजय माकन

कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए घोषणा पत्र की छठी किस्त बुधवार को जारी कर दी। युवाओं के लिए जारी इस घोषणा पत्र में पार्कों में ओपन जिम, स्कूलों में क्रिकेट और फुटबॉल कैंप का वादा किया गया है। कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो आजीविका सुरक्षा एवं संवेदना विभाग बनाएगी, जो निगम के 1701 स्कूलों से संचालित होगा। 

विज्ञापन


अंबेडकर स्टेडियम को आधुनिक बनाकर आओ और खेलो योजना को बढ़ावा देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सहायता देने के लिए अलग से कोष और स्कूलों में डोनेशन से आने वाली किताबों से सामुदायिक लाइब्रेरी बनाने का वादा भी किया है।
विज्ञापन


लाइफ एंड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, हर वॉर्ड में टैलेंट डेवलपमेंट एंड स्किल एनहांसमेंट सेंटर खुलेगा। हर वॉर्ड में स्किल एक्सचेंज सेंटर बनेगा, जिसमें प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, ट्यूटर समेत अनौपचारिक क्षेत्र में सेवा देने वालों को पंजीकृत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजीविका सुरक्षा एवं संवेदना विभाग बनाएगी कांग्रेस

 MCD election Congress releases menifesto will give internship to youth with councilors
Ajay Makan - फोटो : PTI

वॉर्ड निवासी 20 रुपये शुल्क देकर केंद्र की सेवा ले सकेंगे और सेवा के बदले संबंधित को उसके हिसाब से भुगतान करना होगा। यह केंद्र मध्यस्थ के तौर पर काम करेगा, जिसमें प्रशिक्षण व सत्यापन तक शामिल है। अच्छे प्रबंधन के लिए पीपीपी मॉडल या एनजीओ का साथ ले सकते हैं।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है कि राजधानी में 2011 की जनगणना के हिसाब से 23.20 करोड़ आबादी 15-24 वर्ष के बीच की है। युवा शक्ति के सकारात्मक और रचनात्मक प्रयोग के लिए आजीविका सुरक्षा एवं संवेदना विभाग बनाएंगे। 

निगम के 1701 स्कूलों में स्कूल समय के बाद युवा कल्याण केंद्र चलाएंगे, जिसमें अतिरिक्त संसाधन खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही स्कूल छोड़ चुके किशोर व युवाओं के लिए सकारात्मक दृष्टि विकास, कम्यूनिकेशन स्किल, सामाजिक एकता व लिंग संवेदीकरण के कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

युवाओं के लिए प्रशिक्षण और नौकरी मेला

 MCD election Congress releases menifesto will give internship to youth with councilors
Rahul Gandhi

कांग्रेस ने घोषणा की है कि हर वॉर्ड में युवाओं के लिए टैलेंट डेवलपमेंट एंड स्किल एनहांसमेंट सेंटर की स्थापना करके उसमें कंप्यूटर ट्रेनिंग, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर, सुरक्षा गार्ड के कार्य चलाए जाएंगे। कॅरियर काउंसलिंग और स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग सेंटर बनाएंगे, जहां आर्थिक व सामाजिक पृष्ठभूमि को अहमियत न देकर काउंसलिंग देंगे। 

अजय माकन ने कहा कि भाजपा ने 2014 में हर वर्ष 2 करोड़रोजगार का वादा किया था, जिसमें दो साल में सिर्फ 4.4 लाख को रोजगार दिया। आप ने दिल्ली में पांच साल में 25 लाख रोजगार का वादा किया था,जिसमें 274 को नौकरी दे पाए हैं।

कांग्रेस शासित एमसीडी में निजी उद्योग व कारपोरेट नियुक्ति के लिए संपर्क करने के साथ हर वर्ष नौकरी मेला लाएंगे। वॉर्ड स्तरपर सेवा देने वालों को पंजीकृत करके ऑनलाइन नियुक्तियों को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed