फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election candidates can be declared from bjp till monday

BJP के पंच परमेश्वर सम्मेलन के बाद एमसीडी उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार तक

Sun, 26 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
mcd election candidates can be declared from bjp till monday
पंच परमेश्वर सम्मेलन में नगर निगम चुनाव का शंखनाद करने के बाद प्रदेश भाजपा उम्मीदवारों का चयन करने में जुट गई है। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने अभी चुनाव समिति का गठन नहीं किया है। इसके चलते पिछले गठित की गई कोर कमेटी उम्मीदवारों के नामों पर विचार करेगी।
विज्ञापन


सम्मेलन के कुछ देर बाद टिकट के दावेदारों के बारे में कराए गए सर्वे की रिपोर्ट भी आ गई है। भाजपा ने प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन दावेदारों का पैनल बनाकर एक एजेंसी से सर्वे कराया था।
विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता उम्मीदवारों के नाम तय करने में लग गए है।

उन्होंने सांसदों, पूर्व विधायकों, जिलों से आए नामों के अलावा संघ से आए नामों पर विचार करना आरंभ कर दिया। इसके अलावा वह सर्वे रिपोर्ट पर भी प्रकाश डालेंगे। सर्वे के लिए तैयार किए गए पैनल में बहुत से उन दावेदारों के नाम नहीं है जिनको टिकट देने के लिए सांसदों, पूर्व विधायकों और संघ ने सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

mcd election candidates can be declared from bjp till monday
सूत्रों के अनुसार सोमवार या मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट में अनेक वार्डों के पैनल में शामिल सभी दावेदारों को टिकट नहीं देने का सुझाव दिया है। उनके बारे में जनता के बीच अच्छी छवि नहीं पाई गई।

इसके अलावा बहुत से दावेदारों को जनता जानती भी नहीं है। इसके चलते पार्टी को ऐसे वार्डों में उम्मीदवार तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। दूसरी ओर कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पास एक-दो सांसद के खिलाफ शिकायतें की गई है।

इन सांसदों पर आरोप लगाया गया है कि वे पार्टी हित को देखकर उम्मीदवार तय करने के लिए सही कार्यकर्ताओं की सिफारिश नहीं कर रहे है। वे कई ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट देने का आश्वासन दे चुके है जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज है और उनकी इलाके में बहुत ही खराब छवि है। इसके अलावा वे अपनी करीबी लोगों को भी टिकट दिलवाना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed