फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election: BJP will present the manifesto as a resolution letter

MCD Election: घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के तौर पर पेश करेगी भाजपा, कांग्रेस ने बागी कार्यकर्ताओं को भेजा नोटिस

Thu, 24 Nov 2022 07:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Nov 2022 07:35 AM IST
सार

भाजपा अपने संकल्प पत्र में सभी वर्गों की सुविधाओं का ख्याल रखेगी। सरकार के स्वास्थ्य मॉडल को टक्कर देने के लिए एमसीडी की सभी डिस्पेंसरी, अस्पताल और जोनल चिकित्सालयों के परिसरों में जन औषधी केंद्र खोलने का वादा कर सकती है।

विज्ञापन
MCD Election: BJP will present the manifesto as a resolution letter
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा एक बार फिर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने की तैयारी में है। भाजपा घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के तौर पर पेश करेगी। इसमें वादों की झड़ी लगाई जाएगी। मुख्य तौर पर पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ मोहल्ला क्लीनिक, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया जाएगा। पहली बार भाजपा ने आरडब्ल्यूए से भी राय ली है।

विज्ञापन


भाजपा अपने संकल्प पत्र में सभी वर्गों की सुविधाओं का ख्याल रखेगी। सरकार के स्वास्थ्य मॉडल को टक्कर देने के लिए एमसीडी की सभी डिस्पेंसरी, अस्पताल और जोनल चिकित्सालयों के परिसरों में जन औषधी केंद्र खोलने का वादा कर सकती है। संकल्प पत्र में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी के जरिये उनकी समस्या की जड़ तक पहुंचना है। डिजिटलीकरण को भी ध्यान में रखा जाएगा। हाउस टैक्स की दिक्कतों को भी दूर करने के साथ महिलाओं के नाम पर पंजीकृत प्रॉपर्टी के लिए खास छूट देने की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि एमसीडी में सरकार आते ही दिल्ली में पार्किंग की समस्या को दूर किया जाएगा। जिस तरह पार्किंग स्थलों का निर्माण शुरू किया है, उसे देखते हुए दावे से कह सकते हैं कि इस बार दिल्ली में बहुत सारे पार्किंग स्थल बना देंगे। सत्ता में वापसी करते ही जो प्रोजेक्ट लाॅन्च हुए हैं, उनमें से कुछ अगर पूरे नहीं हुए तो उन्हें पूरा करेंगे और साथ ही साथ कई सारे नए प्रोजेक्ट भी संकल्प पत्र में लेकर आएंगे।

कांग्रेस ने भेजा कारण बताओ नोटिस
एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ काम करने वाले बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बागियों को नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। जवाब नहीं देने वालों पर पार्टी की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेयरमैन डॉ. नरेंद्र नाथ ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ बागी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी ने जवाब मांगा है। तयशुदा वक्त पर जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. नरेंद्र नाथ ने बागी कार्यकर्ताओं की सूची जारी करते हुए बताया कि वार्ड नंबर (29) पूठ खुर्द से मेमवती बरवाला, राम नगर (वार्ड-80) से प्रेम चौधरी, कोंडली (193) से पूर्व निगम पार्षद राजीव वर्मा, कबीर नगर (वार्ड- 234) से इकरामुल हसन, जबकि मुस्तफाबाद (243) से पूर्व निगम पार्षद प्रवीण कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कांग्रेस ने हाउस टैक्स में राहत का खेला दांव
एमसीडी चुनाव में सत्ता हासिल करने पर कांग्रेस ने हाउस टैक्स में राहत देने की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने इसी कड़ी में हाउस टैक्स विजन पेश करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने दिल जीता है, दिल्ली भी जीतेंगे। पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि निगम की सत्ता में आने पर दिल्ली के लाखों संपत्ति मालिकों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। 

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने मीडिया के समक्ष विजन पेश करते हुए दावा किया कि जीत के बाद कांग्रेस मेरी चमकती दिल्ली बनाएगी। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव में जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। सत्ता में आने पर पहली ही बैठक में कांग्रेस दिल्ली के 25 लाख संपत्ति मालिकों को न्यूनतम टैक्स प्रणाली लागू करने की राहत देगी। इसके तहत हाउस टैक्स पिछला माफ, अगला हाफ और गांव में पूर्ण माफ की नीति लागू करने का खाका तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एमसीडी के टैक्स विभाग से भ्रष्टाचार को पूरी तरह साफ करके इंस्पेक्टर राज पर लगाम लगाई जाएगी। शीला दीक्षित सरकार के 2002-2007 के कार्यकाल की तर्ज पर दिल्ली के गांवों को संपत्ति कर के दायरे से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन

40-45 फीसदी संपत्तियों से ही 2038 करोड़ का किया संग्रह
अनिल कुमार ने कहा कि निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी जनता के बीच अपनी बात रख रही है। आम आदमी पार्टी और भाजपा से जनता सवाल पूछ रही है आखिरकार खोखले वादे क्यों पूरे नहीं किए गए। दोनों पार्टियों के बहकावे में नहीं आने की जनता से कांग्रेस अपील कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया कि सत्ता में आते ही हाउस टैक्स विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। पिछले 15 वर्षों में निगम में संपत्ति कर वसूलने में भाजपा पर विफलता का आरोप लगाया कि तमाम कोशिशों के बावजूद 40-45 फीसदी संपत्तियों से ही हाउस टैक्स के रूप में 2038 करोड़ रुपये वसूल किए गए।

आप के स्टार प्रचारकों ने जनसंवाद किया
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव का प्रचार तेज कर दिया है। आप ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, विधायक सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा समेत कई स्टार प्रचारकों ने 60 क्षेत्रों में जनसंवाद किया।

पार्टी ने जनसभा के माध्यम से एमसीडी के लिए केजरीवाल की 10 गारंटी घर-घर पहुंचाने का काम शुरू किया है। जनसंवाद, पदयात्रा, डोर-टू-डोर के माध्यम से आप नेताओं ने संदेश दिया कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को जो भी जिम्मेदारियां दीं, उन्होंने बखूबी निभाया है। दिल्ली का एक-एक व्यक्ति जानता है कि जब से दिल्ली में केजरीवाल की सरकार आई है, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा आदि बहुत काम हुए हैं।

उधर, जनता ने भाजपा को एमसीडी में काम करने के लिए 15 साल मौका दिया, भाजपा ने एक काम नहीं किया है। उल्टा भाजपा ने दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। आप नेताओं ने कहा कि हर वार्ड में अगर केजरीवाल का पार्षद होगा तो एमसीडी में भी तेजी से काम होगा। पार्टी काम की राजनीति करती है, जो काम किए हैं उनके बलबूते वोट मांगती है, जबकि भाजपा अपने 15 सालों का हिसाब देने से भाग रही है और वह केजरीवाल को बदनाम करने की राजनीति कर रही है। पार्टी प्रचार के दूसरे चरण में 1000 नुक्कड़ सभाएं करेगी। इसके अलावा आप बज कैंपेन के जरिए चुनाव प्रचार को गति देने जा रही है। इसमें गिटार शो, मैजिक शो, डंस फॉर डेमोक्रेसी आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed